तमिलनाडु सरकार ने राज्य के पुरुष कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के सरकारी पुरुष कर्मचारियों को पहली बार पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) की सौगात दी है। इस घोषणा के बाद अब बच्चे के जन्म के समय पिता को भी 15 दिनों की विशेष छुट्टी मिलेगी।
मां और बच्चे की देखभाल पर जोर मुख्यमंत्री ने इस फैसले के पीछे का तर्क स्पष्ट करते हुए कहा कि गर्भावस्था और बच्चे का जन्म परिवार के लिए बेहद संवेदनशील समय होता है। सरकार का मानना है कि इस दौरान पिता की मौजूदगी न केवल मां का मनोबल बढ़ाती है, बल्कि नवजात शिशु की बेहतर देखभाल में भी मदद करती है।
अवकाश लेने के लिए नियम सरकार द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पुरुष कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार इस छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं। कर्मचारी यह 15 दिनों का अवकाश बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर कभी भी ले सकते हैं।
महिलाओं के लिए पहले से है 365 दिन की छुट्टी गौरतलब है कि तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिनों की मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) मिलती है। पुरुष कर्मचारियों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें भी पितृत्व अवकाश का लाभ दिया जाए। इस मांग को पूरा करते हुए विजय सरकार ने अब पुरुष कर्मचारियों को भी यह अधिकार दे दिया है।
मातृत्व अवकाश का इतिहास राज्य में मातृत्व अवकाश का दायरा समय-समय पर बढ़ता रहा है। वर्ष 2011 में यह अवधि 90 दिन थी, जिसे बढ़ाकर 2016 में नौ महीने किया गया। वहीं, जुलाई 2021 में इसे और विस्तार देते हुए 365 दिन कर दिया गया था। इसी क्रम में, अगस्त में सरकार ने उन महिलाओं के लिए भी अवकाश को 365 दिन तक बढ़ाया था, जो तीसरी बार मां बनी थीं।
Tamil Nadu Chief Minister C Joseph Vijay has announced the introduction of paternity leave for male employees working in the Tamil Nadu Government for the first time.
— ANI (@ANI) November 26, 2026
While female government employees in Tamil Nadu are currently entitled to 365 days of maternity leave, the… pic.twitter.com/tIRB6G2dSJ
नशे के सौदागरों पर डबल स्ट्राइक : मुंबई और भुवनेश्वर में करोड़ों की ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों से धुलवाई स्कूटी: छात्रावास अधीक्षिका की अमानवीय हरकत का वीडियो वायरल, विभाग ने थमाया नोटिस
डिजिटल युग की नई उड़ान: 46,800 युवाओं को मिले टैबलेट, CM योगी ने दिए सफलता के गुरुमंत्र
‘ये प्रेम मोल लिया’ का जादू: आयुष्मान-शरवरी की सादगी देख दर्शकों को आई 90 के दशक की याद
यशस्वी जायसवाल का अनोखा कारनामा: टेस्ट करियर के 33 मैचों में दोहराया इतिहास
INDIA ब्लॉक की बैठक से सुप्रिया सुले और संजय राउत ने बनाई दूरी, परिसीमन बिल पर विपक्ष में सशर्त मतभेद
जसप्रीत बुमराह का पुराना अवतार : क्या 11 साल पुराने रन-अप में लौट आए हैं भारत के यॉर्कर किंग ?
41 लाख का ड्राइंग रूम, 7 लाख की लिफ्ट: केजरीवाल का शीशमहल अब आम जनता के लिए खुला
दिल जीत लेगी सूरज बड़जात्या की ये प्रेम मोल लिया , आयुष्मान और शर्वरी की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल!
परिसीमन: क्या 2029 की चुनावी बिसात बिछाने की साजिश है? विपक्ष के तीखे सवाल