देश में परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बता रहे हैं। इस मुद्दे पर राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
योगेंद्र यादव का जेरीमेंडरिंग वाला आरोप योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार 2029 के चुनावों से पहले परिसीमन कराने के लिए बेताब है। उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष को अब प्लान बी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
यादव का आरोप है कि सरकार चुनावी नक्शे को इस तरह बदलने की तैयारी में है जिससे बीजेपी को स्थायी फायदा मिल सके। उन्होंने इसे जेरीमेंडरिंग (चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं में अपने फायदे के लिए हेरफेर) करार दिया है। असम और जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे सत्ताधारी दल का चुनावी हथियार बताया।
कपिल सिब्बल ने 131वें संशोधन को बताया नाकाफी वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने 131वें संविधान संशोधन विधेयक को लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बताया है। सिब्बल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशंका जताई कि सरकार अपनी पसंद के किसी पूर्व न्यायाधीश या अधिकारी को परिसीमन आयोग में बिठाकर अपने मनमुताबिक फैसले लेगी।
उन्होंने सीधे तौर पर कहा, सरकार अपने हिसाब से डिलिमिटेशन करेगी। सिब्बल ने चुनाव आयोग में की गई नियुक्तियों का हवाला देकर सरकार की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।
असम और जम्मू-कश्मीर का उदाहरण कपिल सिब्बल ने असम के परिसीमन का उदाहरण पेश करते हुए आरोप लगाया कि वहां मतदाताओं का ध्रुवीकरण किया गया। उन्होंने कहा कि बंगाली भाषी मुसलमानों को एक विशेष दायरे में समेट कर विधानसभा सीटें इस तरह तय की गईं कि वहां सिर्फ मुस्लिम उम्मीदवार ही जीत सकें।
सिब्बल के मुताबिक, इसका परिणाम कांग्रेस को भी भुगतना पड़ा, क्योंकि वहां पार्टी केवल मुस्लिम उम्मीदवारों तक सिमट कर रह गई। उन्होंने यही आरोप जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में भी दोहराया और इसे सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की कोशिश बताया।
विपक्ष की बढ़ती चिंता विपक्षी दल अब इस मुद्दे पर एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। जहां एक ओर इसे चुनावी हेरफेर माना जा रहा है, वहीं सरकार इसे प्रक्रिया का हिस्सा बता रही है। आने वाले समय में यह बिल संसद में बड़े विरोध और हंगामे का कारण बन सकता है। देखना यह है कि क्या विपक्षी दल इस प्लान बी को रोकने में कामयाब हो पाएंगे।
*My Press Conference
— Kapil Sibal (@KapilSibal) November 24, 2026
on the dangers of passing the 131st Constitutional Amendment Bill
Full PC link 👇https://t.co/eNl36JbXjZ pic.twitter.com/mkkxdvQkZm
क्या छोटे सरकार का गुस्सा फिर उबाल पर? बेटी की शादी के दौरान ड्राइवर को लात मारने का वीडियो वायरल
2027 का महा-संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र के साथ समाजवादी पार्टी का मास्टरस्ट्रोक
जब सड़क पर नितिन गडकरी ने लिया झालमुड़ी का आनंद, बंगाल को दिए एक लाख करोड़ के तोहफे
क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का बड़ा दांव: गुरनूर बराड़ का डेब्यू, सिराज-जडेजा के लिए फिर मायूसी
IPL 2027: मुंबई इंडियंस का ऐतिहासिक यू-टर्न , रोहित शर्मा फिर बने कप्तान
संकरी गुफा में फंसी महिला, जान बचाने के लिए मचा कोहराम; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
मेरठ: बीच सड़क पर युवती को खींचने वाला सलमान पुलिस मुठभेड़ में घायल, रेप और SC/ST एक्ट में हुई गिरफ्तारी
AK-47 के साथ दबोचा गया जैश का संदिग्ध: गुजरात में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब
क्या भारत कर सकता है बांग्लादेश पर दुनिया की सबसे तेज सर्जिकल स्ट्राइक? रिटायर्ड मेजर की चेतावनी ने बढ़ाई हलचल
उदयपुर की शादी में शाहरुख खान का जलवा: एक मिनट के डांस की फीस में आ जाएगी लग्जरी कार!