सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मांग की है कि न्यायपालिका में SC, ST, OBC, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप किया जाए।
27 नवंबर 2026 को लिखे इस पत्र में गवई ने कॉलेजियम व्यवस्था की जवाबदेही पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका में नियुक्तियों के दौरान योग्यता और समावेशिता के सिद्धांतों की अनदेखी की जा रही है और एक खास समुदाय को तरजीह दी जा रही है।
पूर्व CJI ने संसद में पेश आंकड़ों का हवाला देते हुए खुलासा किया कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हुई न्यायिक नियुक्तियों में लगभग 80 फीसदी हिस्सेदारी अगड़े समुदायों की रही है। वहीं, 40-50 फीसदी आबादी वाले OBC वर्ग को 14 फीसदी से भी कम प्रतिनिधित्व मिला है।
मार्च 2025 में राज्यसभा में कानून मंत्री द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 2018 से नियुक्त हुए 715 हाईकोर्ट जजों में से केवल 22 SC, 16 ST, 89 OBC और 37 अल्पसंख्यक समुदाय से थे। शेष तीन-चौथाई नियुक्तियां सामान्य वर्ग से हुईं।
गवई ने सुप्रीम कोर्ट के भीतर एक समुदाय के वर्चस्व पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि देश की 5 फीसदी से कम आबादी वाले एक समुदाय का सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनिधित्व 40 फीसदी से अधिक हो गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियुक्ति के समय जजों की जाति का रिकॉर्ड न रखना पारदर्शिता के अभाव को दर्शाता है। उनके अनुसार, संविधान लागू होने के 75 साल बाद भी न्यायपालिका का ढांचा सामाजिक रूप से समावेशी नहीं हो पाया है।
पूर्व CJI ने नियुक्ति प्रक्रिया में राष्ट्रपति के अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जानी चाहिए, लेकिन कॉलेजियम की सिफारिशें इस प्रक्रिया में सर्वेसर्वा बन गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मौजूद व्यवस्था में कॉलेजियम के लिए कोई जवाबदेही तय नहीं है।
गवई ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादलों में मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे एक जज को बार-बार छोटे हाईकोर्ट भेजे जाने के बाद अचानक एक प्रमुख हाईकोर्ट में पदस्थ करने की सिफारिश की गई, जबकि योग्य जजों को नजरअंदाज किया गया।
उन्होंने स्वीकार किया कि इन फैसलों के समय वे खुद कॉलेजियम का हिस्सा थे, लेकिन अब वे इस प्रक्रिया के आधार पर जवाब मांग रहे हैं। अंत में, उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वे न्यायपालिका में सामाजिक विविधता और पारदर्शिता बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
Former CJI B.R. Gavai wrote to President Droupadi Murmu expressing concern over the appointment and transfer of judges in the Supreme Court and High Courts. He questioned the Collegium s functioning, alleging that a particular community was being given preference, affecting the… pic.twitter.com/wE33fr6Vsq
— IANS (@ians_india) November 27, 2026
जसप्रीत बुमराह हैं वो, कुछ सोच के ही कर रहे होंगे ; बुमराह के नए रन-अप पर आकाशदीप ने तोड़ी चुप्पी
11,000mAh बैटरी और 7-इंच की विशाल स्क्रीन: रेडमी ला रहा है पावर का नया बीस्ट
नागपुर जिला न्यायालय में बम की धमकी से हड़कंप: ईमेल मिलते ही खाली कराया गया परिसर
IPL 2027: मुंबई इंडियन्स में हिटमैन युग की वापसी, रोहित शर्मा फिर संभालेंगे कप्तानी
मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव: रोहित शर्मा बने IPL 2027 के कप्तान, फिर से हिटमैन के हाथ में कमान
जसप्रीत बुमराह का पुराना अवतार : क्या 11 साल पुराने रन-अप में लौट आए हैं भारत के यॉर्कर किंग ?
शादी में चाऊमीन का ‘दंगल’: खाने के लिए मची ऐसी भगदड़ कि लोग भूल गए तहजीब
चलती ट्रेन बनी मंदिर: स्नैक ट्रे पर सजाई पूजा, शंखनाद से गूंजा कोच
टीम से बाहर होने के बावजूद सिराज ने जीता दिल, बाउंड्री पर फैंस को ऑटोग्राफ देकर लूटी महफिल
पापा को आखिरी बार देखना है : पिता के अंतिम संस्कार के लिए तड़पता रहा बेटा, फ्लाइट की देरी ने बढ़ाई बेबसी