बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां ग्राम धौंराभाठा के एक किसान की धान की फसल को सरकारी रिकॉर्ड में कंगनी (एक प्रकार का मोटा अनाज) दर्ज कर दिया गया। इस गलती के कारण किसान का रकबा घट गया है और वह अपनी धान बेचने के लिए टोकन नहीं कटवा पा रहा है।
15 दिन से दफ्तरों के चक्कर काट रहा किसान पीड़ित किसान छगन राना ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में धान की बुवाई की थी। गिरदावरी में त्रुटि के कारण उनका आधा एकड़ रकबा कम कर दिया गया। उन्होंने 15 दिन पहले ही तहसीलदार को सुधार के लिए आवेदन दिया था, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि फाइल खाद्य विभाग के पास है।
विधायक ने फोन पर मांगी जवाबदेही मामले की गंभीरता को देखते हुए संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तुरंत तहसीलदार को फोन लगाया और जमकर फटकार लगाई। हैरानी की बात यह रही कि बातचीत के दौरान तहसीलदार ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें कंगनी का मतलब नहीं पता और न ही उन्होंने यह फसल कभी देखी है। विधायक ने तत्काल रिकॉर्ड दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
बेमौसम बारिश से किसान दोहरी मार झेल रहे किसानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बेमौसम बारिश के कारण फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे हार्वेस्टर से कटाई में होने वाला खर्च 2,500 रुपये प्रति एकड़ से बढ़कर 9,500 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, फसल खराब होने के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई सर्वे नहीं कराया गया है, जिससे किसान लागत बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा एक तरफ सरकार धान खरीदी के दावे कर रही है, तो दूसरी तरफ गिरदावरी में हुई ऐसी गलतियां किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही हैं। विधायक ने स्पष्ट कहा कि राजस्व विभाग की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्था में सुधार तुरंत होना चाहिए।
*बालोद में गजब हो गया, तहसीलदार को पता ही नहीं कंगनी का मतलब, विधायक संगीता सिन्हां ने लगाई फटकार पूरी खबर पढ़ें.. Link: https://t.co/tNWI7XqF2z
— Chandu Nirmalkar (@CHANDU_NIRMALKA) November 26, 2026
26/11 की 18वीं बरसी: गेटवे ऑफ इंडिया पर भूमि पेडनेकर ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
अखिलेश यादव के गले पर पैर रखकर सीएम बनने वाले बयान पर इमरान मसूद का बड़ा हमला
Realme 17 Pro: 10,000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ जल्द होगी एंट्री
पुणे कोर्ट के बाहर खौफनाक हमला: दिनदहाड़े फायरिंग और कोयते से वार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक: पासपोर्ट विवाद अब नागरिकता पर बन सकता है संकट
वीरता पुरस्कार विजेताओं को सरकार का बड़ा तोहफा: अब वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों में कर सकेंगे मुफ्त सफर
अब्दुल डिप्टी CM बनेगा वाले बयान पर आजम खान का तंज, बोले- मुझे प्रधानमंत्री ही बनवा दो
मणिपुर में सियासी हलचल: नागालैंड के CM नेफ्यू रियो का दौरा, उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे पर साधी चुप्पी?
बेंगलुरु में दर-ए-नजात स्क्रीनिंग पर बवाल: पाकिस्तानी ड्रेस कोड की शर्त और रद्द हुआ इवेंट
भारत की शक्ति विश्व शांति के लिए, दूसरों को दबाना हमारी फितरत नहीं: मोहन भागवत