उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखे तेवर अपनाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा है।
गठबंधन भीख नहीं, सम्मान की चीज है सीट बंटवारे को लेकर सपा द्वारा कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने पर इमरान मसूद ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस को भीख नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, गठबंधन में सहयोगी बराबर का होता है। अगर हम इतने ही कमजोर हैं तो आपको हमसे गठबंधन की जरूरत ही क्या है? गठबंधन सम्मान के साथ होता है, डिक्टेशन लेकर नहीं।
मैं उनकी क्लास का स्टूडेंट नहीं अखिलेश यादव का नाम लिए बिना मसूद ने कहा कि उन्हें मर्यादा में रहने का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, जब मैं मुसलमानों की बात करता हूं तो उन्हें हजम नहीं होता। वे मुझे मर्यादा में रहना न सिखाएं, मैं उनकी क्लास का स्टूडेंट नहीं हूं।
गले पर पैर रखकर सीएम बनने का दावा खारिज सबसे बड़ी सियासी चोट करते हुए इमरान मसूद ने कहा, अखिलेश यादव अगर हमारे गले पर पैर रखकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो यह मंजूर नहीं होगा। हम पर कोई दबाव नहीं था, न है और न ही भविष्य में होगा।
403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की छूट सपा द्वारा पहले ही अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर देने पर मसूद ने कहा कि सपा अपनी पार्टी की मालिक है, वे चाहें तो सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतार दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी पार्टी के सिपाही हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो निर्देश देंगे, वे उसी का पालन करेंगे।
बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी इमरान मसूद ने दोहराया कि बीजेपी को हराने की लड़ाई वहीं से शुरू होगी जहां राहुल गांधी खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट हों, हालांकि मायावती की चुप्पी पर उन्होंने निराशा जाहिर की। मसूद के इस बयान ने यूपी के सियासी गलियारों में यह संकेत दे दिया है कि अगर गठबंधन में सम्मान नहीं मिला, तो कांग्रेस सपा के सामने झुकने को तैयार नहीं है।
*#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 पर कहा, हमने सभी को साथ में आने को कहा है जो धर्मनिरपेक्ष लोग हैं मगर बहनजी(मायावती) निकले तो वे निकलती नहीं हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2026
उन्होंने आगे सपा-कांग्रेस गठबंधन में खींचतान और उम्मीदवारों की घोषणा पर कहा, ...… pic.twitter.com/rkZR6IMBag
मिस्र की रिंग रोड पर मौत का तांडव: तेल टैंकर में धमाके से 30 लोगों की जिंदा जलकर मौत
मिसिसिपी में भयावह विमान हादसा: 322 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र में समाया विमान, 2 बच्चों समेत 6 की मौत
जोजिला टनल का 70% काम पूरा: चीन-पाक सीमा पर सेना के लिए गेम चेंजर साबित होगी यह सुरंग
हेगली ओवल में भारत की डरावनी यादें: क्या 3 दिन में सिमटने वाला इतिहास दोहराएगा शुभमन गिल का युवा ब्रिगेड ?
26/11 की 18वीं बरसी: गेटवे ऑफ इंडिया पर भूमि पेडनेकर ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
फोन की मजबूती चेक करने के लिए महिला ने पार की हद, उबलते सूप में डुबोया स्मार्टफोन, फिर जो हुआ...
अलीगढ़ में बड़ा खुलासा: अवैध बांग्लादेशी नागरिकों का जखीरा पकड़ा, आधार-पैन कार्ड बनवाकर ले रहे थे सरकारी सुविधाओं का लाभ
पाकिस्तान की वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो पर भारत में लगा बैन, नेटफ्लिक्स को सरकार की कड़ी चेतावनी
अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमान बनकर पहुंचा सांप, जान हथेली पर रख युवक ने ऐसे संभाला मोर्चा
शादी में गुब्बारे वाली एंट्री: दूल्हा-दुल्हन का हाल देख सोशल मीडिया हुआ लोटपोट