पुणे के शिवाजीनगर जिला न्यायालय के गेट नंबर-4 के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े हुए एक सनसनीखेज हमले ने पूरे शहर में दहशत फैला दी है। कोर्ट परिसर के बाहर हुए इस हमले में मंदार किवले नामक युवक को निशाना बनाया गया।
क्या है मामला? दोपहर करीब 1:15 बजे, कुछ हमलावर दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए और मंदार किवले पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार (कोयते) से वार किए और मौके पर फायरिंग करने का दावा भी किया गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस और डॉक्टरों की सफाई पुणे पुलिस ने इस मामले में बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। डीसीपी (क्राइम) गौहर हसन ने बताया कि पीड़ित को तुरंत ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से दो बंदूकें बरामद की हैं, लेकिन प्रारंभिक चिकित्सा रिपोर्ट में पीड़ित के शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं मिले हैं।
चार दिन पहले ही जेल से छूटा था पीड़ित पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित मंदार किवले का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह साल 2025 में दर्ज हत्या के एक मामले में आरोपी था और मात्र चार दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस इस हमले को पुरानी रंजिश या बदले की भावना से जोड़कर देख रही है।
पुलिस की 10 टीमें जांच में जुटीं पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय दराडे ने बताया कि हमले में 3 से 4 लोगों के शामिल होने की आशंका है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 8-10 टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों के भागने के रूट को खंगाला जा रहा है।
अदालत की सुरक्षा पर उठे सवाल न्यायालय जैसी संवेदनशील जगह के बाहर दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में जिला न्यायालय को मिली बम धमकी के बाद यह हमला सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।
*Pune, Maharashtra: DCP (Crime) Gauhar Hasan says, Around 1.15 today, we received information about an incident involving firing as well as an attack with a machete. After that, our constable from the court premises took the person and admitted them to Sassoon Hospital. Their… pic.twitter.com/wg7P8pHb5M
— IANS (@ians_india) November 25, 2026
चांदनी चौक का होगा कायाकल्प: सीएम रेखा गुप्ता के स्मार्ट-हेरिटेज प्लान से नई पहचान पाएगा ऐतिहासिक बाजार
अंतरिक्ष में रचा इतिहास: चीन की मदद से पहला पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट बना मोहम्मद जीशान
Bigg Boss 20 फैमिली वीक: स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने बनाई दूरी, कहा- मुझे और ड्रामा नहीं चाहिए
भारत की शक्ति विश्व शांति के लिए, दूसरों को दबाना हमारी फितरत नहीं: मोहन भागवत
52 सीटों वाली बोगी और टिकट पर सीट नंबर 54: रेलवे की बुकिंग में बड़ी चूक, यात्री हुआ परेशान
ये प्रेम मोल लिया: रिलीज से पहले ही बटोरी वाहवाही, अनुपम खेर की मां ने फिल्म को दिए 100 में से 100 अंक
दिल्ली दंगा साजिश केस: सुप्रीम कोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत देने से किया इनकार
बारिश का कहर बना बाधा, तो विष्णु भैया ने किसानों को दी बड़ी राहत: दोबारा टोकन की मिली सुविधा
युवराज सिंह की गोल्डन टिप्स ने बदला वैभव सूर्यवंशी का खेल, दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास
यूपी में सियासी घमासान: सपा की पहली लिस्ट पर केशव मौर्य का पलटवार, कहा- हार तय है