नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित पद्मा महोत्सव के दौरान वैश्विक राजनीति और भारत की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की बढ़ती ताकत से दुनिया की कई महाशक्तियां असहज हैं, लेकिन भारत का उद्देश्य कभी भी किसी पर अपना प्रभुत्व जमाना नहीं रहा।
महाशक्तियों की दमनकारी नीति पर सवाल डॉ. भागवत ने कहा कि आज दुनिया एक अजीब दौर से गुजर रही है। दुनिया की तथाकथित महाशक्तियां सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट (जो सबसे योग्य है, वही बचेगा) के सिद्धांत पर चलती हैं। ये देश अपनी ताकत का उपयोग दूसरों को दबाने और अपने नियंत्रण में रखने के लिए करते हैं। वे दूसरों का शोषण करते हैं और केवल उतना देते हैं जिससे सामने वाला जीवित रहे, ताकि वे अपना डंडा चला सकें।
भारत का मार्ग: रक्षा और शांति संघ प्रमुख ने जोर देकर कहा कि भारत का रास्ता इन महाशक्तियों से बिल्कुल अलग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत जब महाशक्ति बनेगा, तो उसका उपयोग दुनिया पर रौब जमाने के लिए नहीं, बल्कि कमजोरों की रक्षा और दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए करेगा। भारत की शक्ति दुर्बलों के संरक्षण का आधार बनेगी।
दुश्मनों की मदद करने वाला भारत पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत उन देशों की भी मदद करता है जो उसके प्रति द्वेष रखते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भारत ने संकट के समय मालदीव में पानी पहुंचाया, श्रीलंका को आर्थिक सहारा दिया, नेपाल की प्राकृतिक आपदा में मदद की और यहां तक कि पाकिस्तान को भी भूकंप और बाढ़ के समय सहायता उपलब्ध कराई।
2047 के भारत की जिम्मेदारी युवाओं पर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर बात करते हुए डॉ. भागवत ने नई पीढ़ी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भावी भारत को बनाने, उसे संभालने और उसके लाभ लेने की मुख्य जिम्मेदारी डेमोग्राफिक डिविडेंड यानी युवाओं पर है। जो पीढ़ी आज युवा है, उसे ही भविष्य के भारत को संवारना है, क्योंकि लंबे समय तक उन्हें ही इस देश में रहना और इसके परिणामों का अनुभव करना है।
VIDEO | RSS chief Mohan Bhagwat said no power in the world wants India to progress, as global powers believe in the principle of the ‘survival of the fittest’, but India wants to help even those nations that hate it.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 25, 2026
He was speaking at the inauguration of the fifth Padmaa… pic.twitter.com/V9HaKn0ZrT
52 सीटों वाली बोगी और टिकट पर सीट नंबर 54: रेलवे की बुकिंग में बड़ी चूक, यात्री हुआ परेशान
UAE में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई भारतीय भी शामिल
यूपी चुनाव 2027: सपा के सामने गिड़गिड़ा रही कांग्रेस , राजभर का दावा- 26 नहीं, 22 सीटों पर सिमटेगा गठबंधन
युवराज सिंह की टॉनिक ने बदला वैभव सूर्यवंशी का खेल: 30 मिनट की बातचीत और 53 गेंदों में 204 रनों का धमाका
भारत नक्सलवाद मुक्त: बंदूक से सुशासन की ओर बढ़ा देश, गड़चिरोली अब बनेगा स्टील हब
रामदेव की फटकार पर धीरेंद्र शास्त्री का नरम रुख, बोले- उनकी निंदा भी आशीर्वाद के समान
मां की ममता का अद्भुत वीडियो: मंच पर नाचती बेटी और नीचे बैठकर स्टेप्स सिखाती मां ने जीता दिल
फोन की मजबूती चेक करने के लिए महिला ने पार की हद, उबलते सूप में डुबोया स्मार्टफोन, फिर जो हुआ...
छत्तीसगढ़ में गजराज का तांडव: 3 जिलों में दहशत का माहौल, CM साय ने दिए कड़े निर्देश
तलाक के बाद फिर मिले दिल: जापानी कपल ने लखनऊ के मंदिर में रचाई अनोखी शादी