अब्दुल डिप्टी CM बनेगा वाले बयान पर आजम खान का तंज, बोले- मुझे प्रधानमंत्री ही बनवा दो
News Image

उत्तर प्रदेश की सियासत में अब्दुल को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के दावों पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने हाल ही में कहा था कि अब अब्दुल सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि डिप्टी सीएम बनेगा। इस पर आजम खान ने चुटकी लेते हुए कहा, मेरे नाम में सिर्फ वजीर लगना बाकी है, मुझे प्रधानमंत्री ही बनवा दें।

ओवैसी-चंद्रशेखर के मोर्चे पर निशाना आजम खान ने ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को लेकर कहा कि इनका मकसद केवल कुछ उम्मीदवारों को चुनाव हरवाना है। उन्होंने साफ लहजों में कहा कि इस मोर्चे की कोई बड़ी सियासी अहमियत नहीं है।

लोमड़ियां और गंगा का जिक्र लखनऊ में समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र जारी होने के दौरान आजम खान ने बेहद आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने कहा कि उनके जेल में रहने के दौरान कुछ लोमड़ियां गंगा पार करने की कोशिश कर रही थीं क्योंकि तब गंगा सूखी थी, लेकिन अब गंगा फिर बहने लगी है। उन्होंने जोर दिया कि किसी को भी कमजोर वर्गों को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

घोषणापत्र पर क्या बोले आजम? सपा के घोषणापत्र के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, घोषणापत्र कोई आसमानी किताब नहीं है कि उसमें बदलाव न हो सके। अगर कोई कमी होगी, तो हम उसमें सुधार कर लेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता हिंदू-मुस्लिम के विवादों से तंग आ चुकी है और इस बार सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

जुल्म के निजाम का अंत आजम खान ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि राज्य में निजाम-ए-जुल्म का खत्म होना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सपा का घोषणापत्र समाज के हर वर्ग के भले के लिए है और आने वाले समय में जनता बदलाव के लिए तैयार है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

गीजा में मौत का तांडव: टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 31 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत

Story 1

फोन की मजबूती चेक करने के लिए महिला ने पार की हद, उबलते सूप में डुबोया स्मार्टफोन, फिर जो हुआ...

Story 1

धान को कंगनी बना दिया सरकारी रिकॉर्ड: तहसीलदार की अज्ञानता पर भड़के विधायक, लगाई फटकार

Story 1

यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने फूंका चुनावी बिगुल, पहली लिस्ट में 3 उम्मीदवारों का ऐलान

Story 1

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, करोड़ों की जमीन जब्त

Story 1

नवजात का हक छीना, मतदाता सूची से नाम हटने पर जन्‍म प्रमाण पत्र देने से इनकार: नेहा बोरा का बड़ा खुलासा

Story 1

आधी रात शूटिंग और रिश्वत का आरोप: इंदौर पुलिस और वेब सीरीज यूनिट के बीच ठनी, आखिर क्या है सच?

Story 1

तुम फोकट में काम कर रहे हो! : अक्षय कुमार के फ्री में शो करने पर ट्विंकल खन्ना ने लगाई क्लास

Story 1

मेरठ में सरेराह खींचतान: दलित युवती को घसीटकर होटल ले गया आरोपी, दुष्कर्म और बंधक बनाने का आरोप

Story 1

सर गलती हो गई, माफ कर दो : मेरठ में युवती को बंधक बनाने वाला हैवान पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया