काहिरा: मिस्र के ऐतिहासिक शहर गीजा के पास एक भीषण हादसा हुआ है। पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद लगी आग ने देखते ही देखते 31 लोगों की जान ले ली। इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
धमाकों से दहल उठा इलाका हादसा गीजा के इम्बाबा जिले के वर्राक इलाके में स्थित एक सुरंग के ऊपर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर पलटने के बाद जोरदार धमाके हुए और आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। यह स्थान ग्रेटर काहिरा के प्रमुख राजमार्गों को जोड़ने वाली व्यस्त ‘रिंग रोड’ का हिस्सा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। बचाव कार्य के लिए 23 एम्बुलेंस और दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने स्थानीय अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है ताकि घायलों को तत्काल बेहतर उपचार मिल सके।
बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। शुरुआत में 12 लोगों के झुलसने की सूचना थी, लेकिन बाद में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 31 तक पहुंच गया। वहीं, कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में गंभीर तकलीफ का सामना करना पड़ा है।
हादसे की जांच शुरू आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टैंकर पलटने के बाद निकली किसी चिंगारी ने पेट्रोलियम पदार्थों को आग के हवाले कर दिया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया है ताकि बचाव कार्य में बाधा न आए।
गीजा में भीषण हादसा: पेट्रोलियम उत्पादों से भरा वाहन पलटा और आग की लपटों में घिर गया. हादसे में 21 लोगों की मौत, 15 घायल.#Egypt #Giza #GizaFire #EgyptAccident #BreakingNews pic.twitter.com/A1A0AgRZOD
— Shwetank Ratnamber (@swwetanksr) November 26, 2026
सर गलती हो गई, माफ कर दो : मेरठ में युवती को बंधक बनाने वाला हैवान पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया
पासपोर्ट पर विवाद: सौरभ दास को लंदन जाने से क्यों रोका गया? सरकार ने बताई असली वजह
अनंत सिंह की बेटी की शादी बनी भोज की जंग : खाने के लिए मची लूट, वीआईपी भी फंसे जाम में
छठ पूजा और सिंदूर पर अपमानजनक टिप्पणी: कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
भारत में नहीं दिखेगी पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो , सरकार का नेटफ्लिक्स को सख्त आदेश
जोजिला टनल का 70% काम पूरा: चीन-पाक सीमा पर सेना के लिए गेम चेंजर साबित होगी यह सुरंग
सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक: पासपोर्ट विवाद अब नागरिकता पर बन सकता है संकट
महाराष्ट्र का मास्टर प्लान: 100 अरब डॉलर के निवेश से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर
75 की उम्र में मिला प्यार: वृद्धाश्रम में कन्हैया लाल और सबीना ने थामा एक-दूसरे का हाथ
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पंडाल के भीतर घुसा मेहमान : कोबरा देख मचा हड़कंप, युवक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा