जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रियासी जिले में पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहे पांच कुख्यात आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी अचल संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।
29 कनाल जमीन पर सरकारी ताला पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे पांच हैंडलर्स की लगभग 29 कनाल जमीन जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन महोर में दर्ज एक गंभीर FIR के तहत की गई। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य उन आतंकियों की आर्थिक नाकेबंदी करना है, जो सीमा पार बैठकर घाटी में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं।
डीजीपी ने दी मंजूरी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने इस कार्रवाई को हरी झंडी दी। पुलिस ने बाकायदा आधिकारिक रूप से इस कार्रवाई की पुष्टि की है। इन आतंकियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कौन हैं ये पांच आतंकी हैंडलर्स? पुलिस के अनुसार, जिन लोगों की संपत्ति जब्त की गई है, उनमें मोहम्मद कय्यूम उर्फ अब्दुल कय्यूम, बशीर अहमद उर्फ मासूम, शौकत अली, मंजूर अहमद और इम्तियाज अहमद शामिल हैं। ये सभी लंबे समय से पाकिस्तान में रहकर घाटी में दहशतगर्दी का नेटवर्क चला रहे थे।
आतंकी फंडिंग का था बड़ा खतरा जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी पहले पाकिस्तान जाकर आतंकी ट्रेनिंग ले चुके हैं। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि ये आतंकी अपनी जमीन बेचकर उस पैसे का इस्तेमाल घाटी में आतंकी गतिविधियों को फंड करने के लिए करने वाले थे। सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते इन जमीनों को जब्त कर एक बड़े आतंकी वित्तपोषण नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।
शांति बहाली के लिए जारी है अभियान रियासी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अमन और चैन कायम रखने के लिए आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। सुरक्षा बल न केवल आतंकियों को गोली का जवाब गोली से दे रहे हैं, बल्कि उनकी वित्तीय रीढ़ तोड़ने के लिए भी लगातार तलाशी और जब्ती अभियान चला रहे हैं।
— J&K Police (@JmuKmrPolice) November 25, 2026*
क्या आप रोज पीते हैं दूध? 40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं
वर्दी का रौब या बदजुबानी? धमतरी में थाना प्रभारी का वायरल वीडियो बना विवाद की वजह
कोलंबिया में मॉल में बंधक संकट: 25 लोग अभी भी कैद, लुटेरों ने मांगी 16 करोड़ की फिरौती
मेरठ में रूह कंपाने वाली वारदात: होटल में बंधक बनाकर युवती को सड़क पर पटका, आरोपी सलमान फरार
जशपुर में नो एंट्री : पास्टर, फादर और सिस्टर के प्रवेश पर रोक, ग्रामसभाओं ने लगाए बोर्ड
कौन हैं अरशद खान? जिन्होंने UAE के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़कर मचाई सनसनी
अनंत सिंह की बेटी की शादी: नीलम देवी का डांस वायरल, घुड़दौड़ में थार जीतने का मौका
यूपी में सियासी घमासान: सपा की पहली लिस्ट पर केशव मौर्य का पलटवार, कहा- हार तय है
तलाक के बाद फिर मिले दिल: जापानी कपल ने लखनऊ के मंदिर में रचाई अनोखी शादी
ऐसा कभी नहीं हुआ... : 204 रनों की ऐतिहासिक पारी के बाद मोहम्मद कैफ ने गौतम गंभीर को दी बड़ी नसीहत