मोकामा के विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। उनकी बेटी शिवांगी की शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
नीलम देवी का अंदाज देख फैंस हुए कायल मेहंदी सेरेमनी के दौरान अनंत सिंह की पत्नी और विधायक नीलम देवी ने महफिल लूट ली। बॉलीवुड के सुपरहिट गाने मेहंदी लगा के रखना पर उनका डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। वीडियो में नीलम देवी पहले सोफे पर बैठे-बैठे डांस करती दिखती हैं और फिर उत्साह में स्टेज पर जाकर शानदार ठुमके लगाती हैं।
मूंछों पर ताव देते दिखे अनंत सिंह शादी की रस्मों की शुरुआत से ही अनंत सिंह का अंदाज चर्चा में है। सोमवार को हुई हल्दी की रस्म के दौरान जब लोकगायक आर्यन बाबू ने बड़े रंगदार गाना गाया, तो अनंत सिंह मंच पर मूंछों पर ताव देते नजर आए। इस दौरान स्टेज से नोटों की गड्डियां भी उड़ाई गईं, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
आज होगी भव्य शादी: 5 लाख मेहमानों के आने की उम्मीद हल्दी और मेहंदी के बाद आज शिवांगी और ऋषिकेश कुमार शादी के बंधन में बंधेंगे। नदवां में इस शाही शादी के लिए बेहद भव्य पंडाल और स्टेज तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि इस समारोह में 4 से 5 लाख मेहमान शामिल होंगे, जिसके लिए वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।
शादी में घुड़दौड़, जीतेंगे थार इस शादी की सबसे बड़ी चर्चा घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर है। अनंत सिंह खुद घोड़ों के शौकीन हैं, इसलिए उन्होंने इस खास मौके पर घुड़दौड़ का आयोजन किया है। प्रतियोगिता के विजेता को इनाम के तौर पर थार गाड़ी दी जाएगी। साथ ही, अन्य विजेताओं के लिए बाइक और स्कूटी भी इनाम में रखी गई है।
शादी के लिए सुरक्षा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए 6 हेलीपैड तैयार किए गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी ने नदवां को राजनीतिक और सामाजिक हलचल का केंद्र बना दिया है।
प्रयागराज में शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें: स्वगणना न करने पर सीधे रुकेगा वेतन, BSA के सख्त आदेश
युवराज सिंह का वह 30 मिनट का मैजिकल फोन कॉल, जिसने वैभव सूर्यवंशी को बना दिया रिकॉर्ड-ब्रेकर
बबेली हिट एंड रन: बाइक को 2 किमी तक घसीटता रहा पिकअप चालक, युवक की दर्दनाक मौत
शहीद पिता की जगह बने फौजी भाई: बेटी की शादी में 16 जाट रेजिमेंट ने निभाई रस्में, नम हो गईं सबकी आंखें
रामायण में सीता बनीं साई पल्लवी पर तनीषा मुखर्जी का वार, कहा- किरदार में नहीं दिखीं फिट
चिराग पासवान से शादी की अफवाहों पर आरुषि निशंक ने तोड़ी चुप्पी, सच जानकर रह जाएंगे दंग
अदन पर हूतियों का साया: यमन की राजधानी के मुहाने पर विद्रोही, सरकारी सेना सतर्क
क्या अर्जुन कपूर को मिल गया नया प्यार? साहिबा बाली के साथ वायरल फोटो ने मचाई हलचल
गठबंधन में अग्निपरीक्षा : सपा की पहली लिस्ट पर इमरान मसूद का शायराना पलटवार
पुणे कोर्ट के बाहर खौफनाक गैंगवार: दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं, चापड़ से काट दिया कलाई से हाथ