उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बड़ा सियासी दांव खेला है। राजभर के दावे ने सपा के अंदरूनी खेमे में खलबली मचा दी है।
ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के करीब 45 विधायक किसी भी वक्त दल बदल सकते हैं। उनका कहना है कि सपा के कई नेता दोबारा विधायक बनने की चाह में भाजपा से टिकट पाने की जुगत में हैं। उन्होंने दावा किया कि ये नेता दिल्ली से लेकर लखनऊ तक संपर्क साध रहे हैं।
राजभर ने सीधे तौर पर अखिलेश यादव को चेतावनी दी है। उन्होंने सपा की चुनाव समिति से शिवपाल यादव को बाहर रखे जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश को उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। राजभर के अनुसार, सपा में अगला बड़ा धमाका शिवपाल यादव के खेमे से ही हो सकता है।
सीट बंटवारे को लेकर हो रही सपा और कांग्रेस की बैठकों पर भी राजभर ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहली ही बैठक में कांग्रेस ने सपा की औकात नाप दी है। राजभर ने दावा किया कि कांग्रेस ने सपा को एक लंबा पत्र थमा दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि हिस्सेदारी बराबर होगी।
सपा ने 2027 की रणनीति के लिए रामगोपाल यादव की अगुवाई में पांच सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें अवधेश प्रसाद को तो जगह मिली, लेकिन शिवपाल यादव का नाम नदारद रहा। इसी को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। राजभर का यह बयान इन चर्चाओं को और हवा दे रहा है।
*#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव के 45 विधायकों के समाजवादी पार्टी छोड़ने की योजना के दावों पर कहा, समाजवादी पार्टी के तमाम लोग हैं, जो चाहते हैं कि हम दोबारा विधायक बन जाएं या हमको टिकट मिल जाए, हम भाजपा से हम जीत जाएं। अब वो लोग… pic.twitter.com/RcVczdzjim
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2026
एक प्लेट बिरयानी पर कैप्टन कूल का बड़ा एक्शन: जब धोनी ने रातोंरात खाली करवा दिया था पूरा 5-स्टार होटल
आपका राशन कार्ड कौन सा है? जानें AAY और PHH पर कितना मिलता है मुफ्त अनाज
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा का बड़ा खुलासा, वीडियो जारी कर मांगी माफी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मातम: खड़ी बस में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 4 छात्रों की मौत
अयोध्या से जनकपुर तक अब सीधे सफर: सरयू-कमला एक्सप्रेस से मजबूत होंगे भारत-नेपाल के रोटी-बेटी रिश्ते
तलाक के बाद फिर मिले दिल: जापानी कपल ने लखनऊ के मंदिर में लिए सात फेरे
रामायण फिल्म विवाद: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा पर फंसी कानूनी तलवार, हिंदू संगठन ने दर्ज कराई FIR
शादी का झांसा, फिर बर्बादी: 15 महिलाओं को फंसाकर लूटा और बनाया अश्लील वीडियो
नेपाल के भूकंप ने हिलाया उत्तर भारत: बिहार से बंगाल तक दहशत, जानें क्या है स्थिति
कार्तिक पूर्णिमा 2026: खारून नदी में भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की मांगी कामना