कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 छात्र घायल बताए जा रहे हैं।
यह हादसा ठठिया थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 210 के पास हुआ। बस कौशांबी के एक निजी स्कूल की थी, जिसमें करीब 50 छात्र और 6 शिक्षक सवार थे। सभी विद्यार्थी मथुरा का शैक्षणिक भ्रमण (टूर) पूरा करके वापस लौट रहे थे। सुबह के समय बस चालक ने टॉयलेट जाने के लिए बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका था।
तभी आगरा की तरफ से आ रहे आलू से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई बच्चे बस के मलबे में फंस गए।
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। दुर्भाग्यवश, तिर्वा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। स्कूल के प्रिंसिपल और एक अन्य छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। बाकी 22 घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति पर नजर बनी हुई है।
*Kannauj, Uttar Pradesh: Four school students were killed, and around 22 were injured after a speeding truck rammed into a stationary school bus on the Agra-Lucknow Expressway near the 209-km mark in Thathia. Police and rescue teams rushed to the spot, and the injured students… pic.twitter.com/8P4XR0EOnD
— IANS (@ians_india) November 24, 2026
क्या फिर दोहराया जाएगा 1943 का बंगाल अकाल? UNSC में भारत की दो टूक चेतावनी
कौन हैं अरशद खान? जिन्होंने UAE के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़कर मचाई सनसनी
बांग्लादेश के गृह जिले में भड़की हिंसा: शेख हसीना के समर्थकों पर देसी बम से हमला, 30 घायल
आपका राशन कार्ड कौन सा है? जानें AAY और PHH पर कितना मिलता है मुफ्त अनाज
बिना अनुमति छात्राओं को राजगीर ले गए शिक्षक, ग्रामीणों ने पीटा तो प्रशासन ने कर दिया सस्पेंड
पुणे में जल संकट के बीच पाइपलाइन फटी: 10 लाख लीटर पानी बहा, प्रशासन पर फूटा गुस्सा
तलाक के बाद फिर मिले दिल: जापानी कपल ने लखनऊ के मंदिर में लिए सात फेरे
भारत-नेपाल के नए आयाम: अंतरिक्ष से सुरक्षा तक 8 बड़े समझौतों पर मुहर, जानें क्या मिला नेपाल को
Toyota Innova Hycross Facelift: कल होगी धाकड़ एंट्री, नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ मचेगा तहलका
फुटपाथ पर बाइक दौड़ाने वालों को लड़कियों ने सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- इन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए