रूस-यूक्रेन युद्ध का दायरा अब केवल दो देशों की सीमाओं तक सीमित नहीं रहा है। इस संघर्ष ने वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला की कमर तोड़ दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने इस संकट पर कड़ा रुख अपनाते हुए 1943 के भयावह बंगाल अकाल की याद दिलाई है।
भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने 1943 के उस दौर का जिक्र किया, जब द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अनाज को औपनिवेशिक जरूरतों के लिए डायवर्ट कर दिया गया था। भारत ने चेतावनी दी कि आज भी वही स्थिति बन रही है। तब युद्ध के निर्णयों की कीमत 30 लाख लोगों ने अपनी जान देकर चुकाई थी, जिनका उस संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं था। आज का वैश्विक युद्ध भी उसी तरह की त्रासदी की आहट दे रहा है।
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के आंकड़ों के अनुसार, युद्ध के कारण करीब एक करोड़ टन गेहूं वैश्विक बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। यह राशन 4.4 करोड़ लोगों का पेट भरने के लिए पर्याप्त था। सोमालिया और यमन जैसे देश, जो अपनी खाद्य जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर हैं, इस समय भुखमरी के मुहाने पर खड़े हैं।
भारत ने स्पष्ट कहा कि युद्ध का खामियाजा गरीब और विकासशील देशों (ग्लोबल साउथ) को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। पी. हरीश ने जोर देकर कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कहा है कि यह युद्ध का युग नहीं है। शांति का मतलब केवल संघर्ष रोकना नहीं, बल्कि उन लोगों को भोजन सुनिश्चित करना है जो भूखे पेट सोने को मजबूर हैं।
काला सागर (Black Sea) क्षेत्र वैश्विक खाद्य सुरक्षा की रीढ़ है। वहां ड्रोन हमलों और सैन्य गतिविधियों के कारण नागरिक जहाजों का चलना मुश्किल हो गया है। भारत और काला सागर क्षेत्र मिलकर दुनिया का पांचवां हिस्सा अनाज पैदा करते हैं। ऐसे में यहां की आपूर्ति प्रभावित होने का सीधा मतलब है—दुनिया भर में महंगाई का विस्फोट और खाद्य असुरक्षा।
भारत ने UNSC से मांग की है कि:
भारत ने साफ कर दिया है कि खाद्य सुरक्षा किसी एक देश का मुद्दा नहीं है। यदि वैश्विक सप्लाई चेन इसी तरह बाधित रही, तो आने वाले समय में दुनिया को उस त्रासदी का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी गवाही इतिहास के पन्नों में बंगाल अकाल के रूप में दर्ज है।
Delivered India’s statement at the #UNSC High Level Briefing on protecting critical energy infrastructure & Black Sea lifelines of global food supply.
— Parvathaneni Harish (@AmbHarishP) November 23, 2026
Made the following points:
1️⃣ The conflict, now in its fifth year, is felt everywhere through interwoven supply chains. India… pic.twitter.com/7KNxew9tlJ
बिना अनुमति छात्राओं को राजगीर ले गए शिक्षक, ग्रामीणों ने पीटा तो प्रशासन ने कर दिया सस्पेंड
चलती ट्रेन में फिल्मी चोरी: मशीन से काटा कंटेनर, 200 करोड़ का माल उड़ाने वाले गिरफ्तार
ऑक्सफोर्ड जाने से रोके गए सौरव दास: पासपोर्ट में गलती या सरकार का डर?
क्या फिर दोहराया जाएगा 1943 का बंगाल अकाल? UNSC में भारत की दो टूक चेतावनी
एशिया कप: भारत ए के लिए बदले का दिन नहीं, पाकिस्तान ए ने 48 रनों से रौंदा
भारत-नेपाल रिश्तों में नया अध्याय: 15 हजार करोड़ की मदद और साझा विजन से सुलझेगी दूरियां
पुणे में खौफनाक वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, पूरी रात शव के पास बैठकर करता रहा इंतजार
पापा की सुरक्षा हटाने के पीछे क्या थी मंशा? राहुल गांधी ने मां और बहन के साथ साझा की अनकही यादें
ना वेद पढ़े, ना महाभारत : बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया पाखंडी और धूर्त
यूपी चुनाव: बिरयानी पर छिड़ी सियासी जंग, क्या ओवैसी बिगाड़ेंगे समाजवादी पार्टी का जायका ?