पुणे के हिंजवडी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने आईटी सेक्टर को झकझोर कर रख दिया है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही पार्टनर (गर्लफ्रेंड) की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी पूरी रात शव के पास ही बैठा रहा।
तीन साल का रिश्ता और शादी की तैयारी मृतका की पहचान 27 वर्षीय कोमल दहाले के रूप में हुई है, जो विप्रो में कार्यरत थीं। आरोपी शुभम ज्ञानेश्वर कलबांडे इंफोसिस का कर्मचारी है। दोनों पिछले तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से वाकिफ थे और शादी के लिए राजी थे।
अफेयर के शक में खूनी संघर्ष पुलिस जांच के अनुसार, कोमल को शक था कि शुभम का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हिंजवडी के एक पीजी (PG) में दोनों के बीच फिर से बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई।
बेरहमी से ली जान आरोप है कि गुस्से में आकर शुभम ने कोमल के सिर और गर्दन पर लात-घूंसे बरसाए। चोट इतनी गंभीर थी कि कोमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद शुभम फरार नहीं हुआ, बल्कि पूरी रात अपनी मृत प्रेमिका के शव के पास ही बैठा रहा।
पुलिस को खुद दी सूचना अगली सुबह शुभम ने खुद पुलिस को फोन करके हत्या की जानकारी दी। हिंजवडी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर बालाजी पंधारे ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कोमल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच जारी फिलहाल पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उस रात कोई और विशिष्ट कारण था जिसने इस झगड़े को इतना हिंसक बना दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय इलाके में दहशत का माहौल है।
*Pune, Maharashtra: Senior Police Inspector, Hinjewadi Police Station, Balaji Pandere says, Today at 1:00 PM, our patrolling marshal received a call from the control room that a girl was lying unconscious in a room at a PG named Pristine PG in Sakhare Vasti. Our patrolling staff… pic.twitter.com/kN7v63L60s
— IANS (@ians_india) November 23, 2026
ईंट-ईंट जोड़कर संवारी विरासत: कच्छ के भूकंप में तबाह हुए गुरुद्वारे को PM मोदी ने कैसे दी ग्लोबल पहचान?
एशिया पावर इंडेक्स 2026: भारत की बढ़ती धमक और छिपी चुनौतियां
दिल्ली के कैफे में पाकिस्तानी ड्रामे का क्रेज , स्क्रीनिंग के वीडियो ने छेड़ी बहस
नाड़ा ढीला हो तो किसी के साथ भी सो जाओ : ईशा सिंह के लिए रजत दलाल का भड़का गुस्सा, अविनाश को दी खुली चेतावनी
बीच सड़क पर मचाया उत्पात, अल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाला युवक गिरफ्तार; पूछताछ में खोले चौंकाने वाले राज
एलियन जैसी हरकतें ... मेयर के पीछे खड़े शख्स के अजीब चेहरे और आंखों की हलचल देख इंटरनेट हैरान
MBA के बाद ग्रामीण डाक सेवक: कॉर्पोरेट चकाचौंध छोड़ देवांशी ने क्यों चुना गाँव का रास्ता?
सोनिया गांधी का इटली वाला घर: कौन है वह सिख कारोबारी जिसने खरीदी इंडियन हाउस की चाबियां?
लोकनिवास में गूंजा सरबत दा भला का संदेश: PM मोदी ने शबद कीर्तन में टेका मत्था
कार्तिक पूर्णिमा: महादेव घाट पर भूपेश बघेल की आस्था, खारुन नदी में लगाई डुबकी