आमतौर पर एमबीए करने वाले छात्र बड़ी कंपनियों में ऊंचे पैकेज और कॉर्पोरेट लाइफ के सपने देखते हैं। लेकिन गुजरात की देवांशी गोहेल ने लीक से हटकर फैसला लिया। मार्केटिंग में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट जगत के बजाय ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की राह चुनी। आज वह पिपलिया शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के रूप में काम कर रही हैं।
डाक सेवा को बनाया जनसेवा का माध्यम देवांशी का मानना है कि डाकघर की सेवाएं सिर्फ दफ्तर की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अपनी मार्केटिंग की समझ का इस्तेमाल ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए किया है। वह गांव-गांव जाकर चौपाल लगाती हैं, बुजुर्गों को घर बैठे आधार-आधारित बैंकिंग सुविधा देती हैं और उन्हें सरकारी पेंशन व योजनाओं का लाभ दिलाती हैं।
डिजिटल साक्षरता की नई मुहिम देवांशी ने तकनीक और आम लोगों के बीच का फासला कम करने के लिए एक अनोखी पहल की है। उन्होंने ग्रामीणों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसके जरिए वे लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी देती हैं। उनका तर्क सरल है: अगर लोग पोस्ट ऑफिस तक नहीं आ सकते, तो पोस्ट ऑफिस को उनके पास जाना होगा।
क्या है ग्रामीण डाक सेवक की हकीकत? जीडीएस के तहत बीपीएम पद के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास है और नियुक्ति मेरिट के आधार पर होती है। इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। शुरुआती वेतन करीब 12,000 रुपये है और काम के घंटे लगभग 5 होते हैं। हालांकि, ये कर्मचारी नियमित केंद्र सरकार के दर्जे में नहीं आते, जिससे इनकी सुविधाओं और वेतन को लेकर अक्सर चर्चा बनी रहती है।
रोजगार के दावों पर सोशल मीडिया में बहस डाक विभाग ने देवांशी के जज्बे की सराहना की है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला अब बहस का केंद्र बन गया है। कई यूजर्स का सवाल है कि क्या एमबीए जैसी डिग्री हासिल करने के बाद एक युवा का छोटी नौकरी करना हमारी शिक्षा प्रणाली और बेरोजगारी की हकीकत को बयां करता है?
आलोचकों का तर्क है कि उच्च शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, कुछ लोग जीडीएस कर्मचारियों के सीमित वेतन और काम के दबाव की ओर इशारा करते हुए सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं। देवांशी की कहानी ने न केवल एक वर्क मॉडल पेश किया है, बल्कि देश में शिक्षित युवाओं के भविष्य और रोजगार के अवसरों पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
MBA की पढ़ाई के बाद पिपलिया शाखा डाकघर की शाखा डाकपाल देवांशी गोहेल ग्रामीणों को डाक की आधुनिक सुविधाएँ देकर जनसेवा कर रही हैं।
— India Post (@IndiaPostOffice) November 22, 2026
वे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनती हैं और उन्हें भारतीय डाक की सेवाओं व योजनाओं की जानकारी देती हैं।
देवांशी जी बुजुर्गों को घर पर ही आधार… pic.twitter.com/JVKiSxLCJO
जब संन्यासी बेटे ने मां के द्वार पर मांगी पहली भीख: योगी आदित्यनाथ का भावुक कर देने वाला संस्मरण
बेटी की फिल्म प्रताप देख भावुक हुईं हेमा मालिनी, अमित साध और ईशा की एक्टिंग की जमकर की तारीफ
हाईवे पर कार खराब होने पर क्या NHAI की क्रेन सीधे गैराज तक पहुंचाएगी? जानें फ्री टोइंग सेवा का सच
NH-30 पर दहका आग का गोला : चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
अयोध्या से जनकपुर अब बस 19 घंटे का सफर: सरयू-कमला एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल और रूट देखें
दिल्ली के कैफे में पाकिस्तानी ड्रामे का क्रेज , स्क्रीनिंग के वीडियो ने छेड़ी बहस
शादी के घर में हाथियों का तांडव: मेहमानों का खाना चट कर तोड़े घर, दहशत में ग्रामीण
अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा: भारी बारिश और कोहरे का डबल अलर्ट
एक प्लेट बिरयानी पर कैप्टन कूल का बड़ा एक्शन: जब धोनी ने रातोंरात खाली करवा दिया था पूरा 5-स्टार होटल
MBA के बाद ग्रामीण डाक सेवक: कॉर्पोरेट चकाचौंध छोड़ देवांशी ने क्यों चुना गाँव का रास्ता?