उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के निधन के बाद एक अत्यंत भावुक पत्र साझा किया है। इस पत्र में उन्होंने अपने जीवन के उस कठिन और मार्मिक क्षण को याद किया है, जब संन्यास ग्रहण करने के बाद वह पहली बार भिक्षा मांगने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे।
संन्यास लेने के तीन साल बाद, जब योगी आदित्यनाथ भगवा वस्त्र धारण कर अपने घर की दहलीज पर पहुंचे, तो उनकी मां उन्हें देखकर स्तब्ध रह गईं। उन्होंने भावुक होकर पूछा, बेटा, यह क्या हाल बना रखा है? घर में क्या कमी थी, जो भीख मांग रहे हो?
योगी ने विनम्रता से जवाब दिया, मां, संन्यास मेरा धर्म है। मैं यहां रहने नहीं, भिक्षा मांगने आया हूं। आप जो देंगी, वही मेरी मनोकामना पूर्ण करेगा। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने ममता के बावजूद उनके संन्यास धर्म और संकल्प का सम्मान किया।
सीएम योगी ने अपनी पाती में लिखा कि मां केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा और बिना शर्त प्यार का नाम है। उन्होंने मां कौशल्या और मां यशोदा का स्मरण करते हुए लिखा कि जीवन में मां की जगह कोई नहीं ले सकता। उनके जाने का अर्थ है—घर की गहरी और शीतल छांव का सदा के लिए हट जाना।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे किसी निराश्रित या दुखी मां का सहारा बनें। उन्होंने कहा कि मां का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन उनके प्रति अपने कर्तव्य का पालन जरूर किया जा सकता है। किसी वंचित मां के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनके प्रति सबसे बड़ा सम्मान है।
बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी का 20 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी थी।
योगी आदित्यनाथ, जिनका बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था, 21 वर्ष की आयु में घर-परिवार त्यागकर संन्यास के मार्ग पर चल पड़े थे। आज वही संन्यासी मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा कर रहा है, लेकिन मां के प्रति उनके मन में वही पुरानी श्रद्धा और भावुकता आज भी कायम है।
*सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं। कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते। हां, हम अपना कर्तव्य अवश्य निभा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद प्रदेश की मातृशक्ति के लिए यही कर्तव्य निभाने का प्रयास कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 23, 2026
प्रत्येक माँ के प्रति सच्चा सम्मान यही होगा कि… pic.twitter.com/oS6LYxGryq
NH-30 पर दहका आग का गोला : चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
एशिया पावर इंडेक्स: भारत बना तीसरा सबसे ताकतवर देश, पीएम मोदी का जलवा बरकरार
शुभमन गिल ने मैदान पर किया भांगड़ा, याद आए विराट कोहली; विकेट सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
34 हफ्ते की गर्भवती महिला का कमाल: 42 KM दौड़ीं और पूरी की दुनिया की 7 सबसे कठिन मैराथन
अखिलेश यादव के दावे पर भड़के जेडीयू प्रवक्ता, कहा- यूपी चुनाव में भविष्य नहीं दिख रहा
एनसीईआरटी किताबों की खराब छपाई पर एक्शन मोड में, दोषी प्रिंटर्स पर होगी सख्त कार्रवाई
# माही का चेन्नई आगमन: अनिरुद्ध और काव्या मारन की शाही रिसेप्शन में धोनी-साक्षी की एंट्री
नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन दिल्ली में, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई धार
फुटपाथ पर बाइकर्स की दादागिरी के आगे डटीं 3 महिलाएं, इंटरनेट पर मचा तहलका
एनसीईआरटी की धुंधली किताबों पर मचा बवाल: अभिभावकों की शिकायतों के बाद परिषद ने शुरू की जांच