बालोद: नेशनल हाईवे-30 पर बीती रात एक भयावह हादसा हुआ। नारायणपुर से रायपुर जा रहे 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे हड़कंप मच गया।
आधी रात को मची अफरा-तफरी घटना पुरूर थाना क्षेत्र के बिजली कार्यालय के सामने की है। ट्रक (CG-04-QH-9770) कच्चा लोहा लेकर रायपुर की ओर बढ़ रहा था। रात करीब सवा 1 बजे अचानक ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा।
चालक की सूझबूझ से बची जान आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिला। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई।
दमकल पहुंचने से पहले सब कुछ राख घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया, लेकिन जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती, आग विकराल रूप ले चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।
शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। ट्रक एक नारायणपुर के ट्रांसपोर्टर का बताया जा रहा है। फिलहाल, पुरूर पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
*बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में NH-30 पर आधी रात चलते 14 चक्का ट्रक में भीषण आग लग गई। नारायणपुर से रायपुर जा रहा कच्चे लोहे से भरा ट्रक जलकर खाक हो गया। @BalodDistrict #Chhattisgarh #Fire #Accident pic.twitter.com/FISe5Nc7al
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 23, 2026
काव्या मारन और अनिरुद्ध की रिसेप्शन पार्टी में धोनी का जलवा, सितारों से सजी चेन्नई की महफिल
बुलेट ट्रेन का सपना हुआ साकार: सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर दौड़ा 25 केवी करंट
अनिरुद्ध और काव्या का रॉयल रिसेप्शन : सितारों और दिग्गजों से सजी शाम, धोनी-रजनीकांत की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
रूस-यूक्रेन जंग का नया मोर्चे: लीबिया में रूसी युद्धपोत पर घातक ड्रोन हमला, जहाज डूबा
बुलंदशहर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 3 साल की मासूम की तंत्र-मंत्र के लिए हत्या, अंगुलियां काटकर निकाला खून
रश्मिका मंदाना की मायसा की रिलीज टली, मेकर्स ने बताई यह बड़ी वजह
बांग्लादेश में हिंसा की आग: नरैल में अवामी लीग के नेताओं को बनाया निशाना, 200 घरों के जलने का दावा
एशिया कप: मैदान पर भिड़े भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, कप्तान तिलक वर्मा ने संभाला मोर्चा
फैसलों की आलोचना करें, संस्थाओं को नहीं : CJI ने क्यों दी ये नसीहत?
शुभमन गिल का डांसिंग अवतार : वेलिंगटन में दिखा कप्तान का अनोखा जश्न, वीडियो हुआ वायरल