केनबरा स्थित लोवी इंस्टीट्यूट ने साल 2026 के लिए अपना बहुप्रतीक्षित एशिया पावर इंडेक्स जारी कर दिया है। इस रैंकिंग में भारत ने अपनी धाक जमाते हुए रूस और जापान जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर मजबूती से कब्जा बनाए रखा है।
भारत के पावर स्कोर में उछाल साल 2026 के इंडेक्स में भारत का पावर स्कोर पिछले साल के 40 से बढ़कर 40.5 हो गया है। शीर्ष 10 देशों की सूची में भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसका प्रभाव ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ा है। रूस और जापान अब भारत से काफी पीछे छूट गए हैं।
पीएम मोदी बने क्षेत्र के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता भारत की कूटनीतिक सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्रीय नेताओं की सूची में तीन पायदान ऊपर चढ़ गए हैं। नई दिल्ली को कूटनीतिक प्रभाव के मामले में 70.3 अंक मिले हैं। अब पीएम मोदी पूरे एशिया में दूसरे सबसे प्रभावी नेता हैं, उनसे आगे केवल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं।
चीन और अमेरिका के बीच कम हुआ अंतर वैश्विक महाशक्तियों के बीच रस्साकशी जारी है। अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है। साल 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद से, अमेरिका और चीन के बीच का अंतर अब तक के सबसे निचले स्तर (5.3 अंक) पर आ गया है।
भारत की ताकत का लेखा-जोखा लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने विभिन्न पैमानों पर अपनी स्थिति बेहतर की है:
भारत बनाम चीन: अभी भी है बड़ी दूरी यद्यपि भारत ने रूस और जापान को पछाड़ दिया है, लेकिन चीन के साथ प्रतिस्पर्धा अभी भी कड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कुल ताकत भारत की तुलना में अभी भी 80 प्रतिशत अधिक है।
इस इंडेक्स में कुल 27 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिनका आकलन ताकत के 8 प्रमुख पैमानों पर किया गया है। भारत की बढ़ती रैंकिंग वैश्विक स्तर पर उसके बढ़ते रणनीतिक और कूटनीतिक महत्व को दर्शाती है।
India grows more influential in Asia.
— Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) November 23, 2026
The only upward arrow in the top ten of the @LowyInstitute’s 2026 Asia Power Index. pic.twitter.com/E6CA68nIYn
IND vs PAK: मैदान पर गरमाया माहौल, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी
IND vs NZ: खराब फील्डिंग से भारत ने गंवाया मौका, डेरिल मिचेल को मिले 3 जीवनदान
राष्ट्रपति भवन में नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का भव्य स्वागत, आज मोदी के साथ महा-मंथन
दिल्ली: विद्यापति स्मृति पर्व में गूंजा मिथिला का गौरव, CM रेखा गुप्ता ने की समृद्ध विरासत की सराहना
अयोध्या से जनकपुर तक सरयू-कमला एक्सप्रेस : रिश्तों की नई पटरी पर भारत-नेपाल
एमपी में इतिहास की गुत्थी सुलझाएगी नई लैब: 10 लाख साल पुरानी चीजों की उम्र का चलेगा पता
गौतम अदाणी और माता अमृतानंदमयी का मिलन: अम्मा के सानिध्य में भावुक हुए उद्योगपति
मां के अंतिम संस्कार के बाद सीएम योगी का छलका दर्द, संन्यास के उस अंतिम संवाद को किया याद
चीन की अनोखी विंगलेस फ्लाइंग कार: बिना रनवे भरेगी उड़ान, जानें क्या है इसकी खासियत
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट प्लान