लखनऊ: प्यार की कोई सरहद नहीं होती, यह बात एक जापानी जोड़े ने साबित कर दी है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में जापान के हीरो चिहारा और शिशु ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दूसरी बार शादी रचाई। इस अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है।
अतीत को पीछे छोड़ नई शुरुआत दिलचस्प बात यह है कि हीरो और शिशु पहले भी पति-पत्नी थे। साल 2022 में किन्हीं कारणों से इनका तलाक हो गया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अलग होने के बाद भी उनका जुड़ाव कायम रहा और दोनों ने अपनी गलतियों को सुधारकर फिर से साथ निभाने का फैसला किया।
वैदिक मंत्रों से गूंजा मंदिर 23 नवंबर को संपन्न हुए इस विवाह में पूरी तरह से भारतीय परंपरा का पालन किया गया। दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने थे—शिशु साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं हीरो कुर्ता-पायजामा में नजर आए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूसरे को माला पहनाकर जीवनभर साथ रहने का वादा किया।
‘यह एक बेहद कीमती अनुभव है’ शादी के बाद भावुक होते हुए कपल ने कहा, यह हमारे लिए बेहद कीमती अनुभव है। हम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से बेहद प्रभावित हैं, इसलिए हमने अपनी नई शुरुआत के लिए जापान के बजाय भारत के लखनऊ को चुना। इस खास मौके पर उनके बच्चे, करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार कपल की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स इस कहानी को सच्चे प्यार की जीत बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सच्चा प्यार कभी खत्म नहीं होता, बस उसे सही समय का इंतजार होता है। लोग इस जोड़े के दोबारा एक होने के फैसले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
*#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A Japanese couple tied the knot at the Radha-Krishna Temple in Gomti Nagar in the presence of their children, friends and family. (23.11) pic.twitter.com/C1W503Dky9
— ANI (@ANI) November 23, 2026
मलेरिया की दवा से पानी के बादशाह तक: FSSAI की जांच में फंसी बिसलेरी की पूरी कहानी
अक्षय कुमार का रोंगटे खड़े करने वाला स्टंट: पैंट में लगाई आग, मंच पर मचाया धमाल
क्या भारत में रिलीज होगी फवाद-माहिरा की जो बचे हैं संग समेट लो ? नेटफ्लिक्स सीरीज पर मंडराया बैन का खतरा
28 गेंद, 20 छक्के: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़े क्रिकेट के सारे रिकॉर्ड
पंजाब में बीजेपी-अकाली दल का महा-गठबंधन : अमित शाह ने तय किया बड़े भाई का फॉर्मूला
ओवैसी को गलती से मिला गार्ड ऑफ ऑनर , CO पर गिरी गाज
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा का बड़ा खुलासा, वीडियो जारी कर मांगी माफी
बचपन में प्रियंका गांधी ने क्यों जड़ा था सहपाठी को थप्पड़? राहुल-सोनिया के साथ अनसुना किस्सा आया सामने
तिरुवन्नामलाई में महादीपम: गिरिवलम का समय और सुरक्षा इंतजामों की पूरी जानकारी
हिन्दू पहचान का ढोंग, ६ शादियां और २ बलात्कार: असम में जुम्मूद्दीन अहमद गिरफ्तार