सुबह-सुबह मचा हड़कंप आज सुबह उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 7:02 बजे नेपाल के कोशी प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किमी नीचे दर्ज की गई है।
बिहार के इन जिलों में कांपी धरती भूकंप का असर बिहार में व्यापक रूप से देखने को मिला। समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, पटना, पूर्णिया, अररिया और सुपौल सहित कई जिलों में लोगों ने धरती को हिलते हुए महसूस किया। झटके महसूस होते ही लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए।
बंगाल और भूटान तक महसूस हुए झटके भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों तक महसूस किए गए। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में सुबह की शांति को इन झटकों ने भंग कर दिया। घने कोहरे के बीच आए इस भूकंप ने ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों को हिला दिया। पड़ोसी देश भूटान में भी हलचल की खबरें सामने आई हैं।
फिलहाल राहत की खबर गनीमत यह रही कि इस भूकंप से अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल स्थानीय लोग किसी भी बड़े आफ्टरशॉक की आशंका के चलते डरे हुए हैं और आधिकारिक अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।
भूकंप से बचाव की सावधानियां
*An earthquake with a magnitude of 5.3 on the Richter Scale hit Nepal today at 07:02 IST: National Centre for Seismology https://t.co/jgoUgrFvIj
— ANI (@ANI) November 24, 2026
बेटी की फिल्म प्रताप देख भावुक हुईं हेमा मालिनी, अमित साध और ईशा की एक्टिंग की जमकर की तारीफ
अयोध्या से जनकपुर तक अब सीधे सफर: सरयू-कमला एक्सप्रेस से मजबूत होंगे भारत-नेपाल के रोटी-बेटी रिश्ते
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने का मिशन 2027 : अफसरों की जवाबदेही तय, रिपोर्ट कार्ड में कई खामियां उजागर
बाबा रामदेव का बागेश्वर धाम सरकार पर तीखा प्रहार: पाखंडी, पहले खुद को बचा ले
सोनिया गांधी का इटली वाला घर: कौन है वह सिख कारोबारी जिसने खरीदी इंडियन हाउस की चाबियां?
फल-सब्जी उत्पादन का पावरहाउस बना उत्तर प्रदेश, चार फसलों में देश में नंबर-1
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: रामायण की रफ़्तार धीमी, 1000 करोड़ के क्लब से बस कुछ कदम दूर
तिरुवन्नामलाई में महादीपम: गिरिवलम का समय और सुरक्षा इंतजामों की पूरी जानकारी
499 दिन बाद स्वदेश वापसी: विजय दिवस पर शेख हसीना का बड़ा फैसला, क्या होगा बांग्लादेश का अगला कदम?
रात के सन्नाटे में खुद पार्किंग करने लगी इलेक्ट्रिक कार, 868 बार हुई हरकत देख उड़े होश