सिनेमाघरों में इन दिनों रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण का दबदबा बरकरार है, लेकिन तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, धनुष की ओम भी दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वर्किंग डे आते ही इसके कलेक्शन में भी कमी देखी गई है।
रामायण का 19वें दिन का प्रदर्शन नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण ने रिलीज के 19वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 12.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई 955.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
1000 करोड़ के जादुई आंकड़े से कितनी दूर? फिल्म अब 1000 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। इस बड़े आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को अब केवल 44 करोड़ रुपये और कमाने हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि रामायण तीसरे हफ्ते के अंत तक यह मील का पत्थर हासिल कर सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह धुरंधर 2 के बाद 1000 करोड़ पार करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।
धनुष की ओम पर वीकेंड का असर खत्म राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी ओम ने धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन चौथे दिन यानी पहले सोमवार को इसकी कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गई। फिल्म ने सोमवार को कुल 6.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
ओम का कुल कलेक्शन और वर्ल्डवाइड दबदबा चौथे दिन की कमाई का विवरण इस प्रकार है:
भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 64.90 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशों में इस फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह धनुष की ओम का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 93.40 करोड़ रुपये हो गया है।
Thank you for being part of Ramayana s journey. 🙏
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) November 23, 2026
Book your tickets now! 🏹
Ramayana, now playing in cinemas worldwide, across all premium formats.
Source: Filmy Masala’s YouTube Channel pic.twitter.com/h6eAhBm9ov
एलियन जैसी हरकतें ... मेयर के पीछे खड़े शख्स के अजीब चेहरे और आंखों की हलचल देख इंटरनेट हैरान
सिंधु जल संधि पर सवाल से तिलमिलाए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक, बोले- 300 बार पूछो या 500 बार, जवाब यही रहेगा
कहीं भी सो जाओ और ढीला हो जाए नाड़ा : रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा की लगाई क्लास, ईशा सिंह मामले पर किया बड़ा खुलासा
भावुक विदाई और PM मोदी से गुहार: कुंडा से लौटते समय छलके पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के आंसू
कोरिया: बाजार जा रहे व्यापारियों के सामने अचानक आया जंगली हाथी, जान बचाने के लिए वाहन से कूदे लोग
फुटपाथ पर बाइक दौड़ाने वालों को लड़कियों ने सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- इन्हें अवॉर्ड मिलना चाहिए
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने का मिशन 2027 : अफसरों की जवाबदेही तय, रिपोर्ट कार्ड में कई खामियां उजागर
नए अवतार में सुजुकी एक्सेस 125: शानदार कलर्स और दमदार फीचर्स के साथ हुई लॉन्च
अगर वो 2 ओवर और रुक जाते तो जीत जाते : पाकिस्तान से हार के बाद तिलक वर्मा का बड़ा बयान
अमरकंटक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान पड़ा भारी, हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा भक्त