नई दिल्ली: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचे पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री मुसादिक मसूद मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे सिंधु जल संधि और इससे जुड़े कड़े तेवरों के बारे में सवाल किया गया, तो वे अपना आपा खो बैठे।
सवाल सुनकर भड़के मंत्री पत्रकारों ने जब उनसे सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की ओर से दी गई हाथ काट देने की धमकी और संधि के निलंबन को लेकर तीखे सवाल किए, तो मुसादिक मलिक भड़क गए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि वह यहां किसी दूसरे एजेंडे पर आए हैं और उन्हें सिंधु जल संधि पर चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है।
300 बार पूछें या 500 बार नाराजगी जताते हुए पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, आप मुझसे यह सवाल 300 बार पूछें या 500 बार, हमारा जवाब यही रहने वाला है। जब आप मुझे औपचारिक रूप से सिंधु जल संधि पर चर्चा के लिए आमंत्रित करेंगे, तब हम निश्चित रूप से इस पर बात करेंगे।
आतंकवाद पर पुराना राग आतंकवाद से जुड़े सवालों के जवाब में मलिक ने पाकिस्तान का बचाव करते हुए कहा कि उनका देश खुद भी आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान सबूत आधारित बातचीत का समर्थन करता है।
औपचारिक बातचीत पर जोर मुसादिक मलिक का तर्क है कि बिना किसी औपचारिक मैकेनिज्म या आमंत्रण के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करना संभव नहीं है। उनका मानना है कि संवेदनशील और जटिल मुद्दों पर बात करने से पहले, दोनों देशों को आसान विषयों से बातचीत की शुरुआत करनी चाहिए।
फिलहाल, भारतीय जमीन पर पाकिस्तानी मंत्री का यह रुख दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तल्खी को एक बार फिर उजागर कर गया है।
आतंकवाद के सवाल पर मलिक ने सबूतों के आधार पर बातचीत की बात कही!
— Bansal News Official (@BansalNews_) November 22, 2026
नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद के मुद्दे पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान खुद भी दहशतगर्दी से जूझ रहा है और हम सबूत आधारित बातचीत चाहते हैं। इस दौरान जब… pic.twitter.com/WQlrTjZBqq
कोहरे की सफेद चादर में लिपटी टाटामारी: पहाड़ियों पर उतर आए बादल, पर्यटकों का बढ़ा रोमांच
रूस-यूक्रेन जंग का नया मोर्चे: लीबिया में रूसी युद्धपोत पर घातक ड्रोन हमला, जहाज डूबा
एशिया कप में 1 बनाम 11 : हर्षित राणा को घेरकर पाकिस्तान ने किया बदतमीजी भरा व्यवहार
तिलक वर्मा का वन-मैन शो : पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर जीता दिल, टीम इंडिया को मिली हार
बस्तर में अवैध शराब का जखीरा बरामद: 7 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त, तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल
बांग्लादेश में हिंसा की आग: नरैल में अवामी लीग के नेताओं को बनाया निशाना, 200 घरों के जलने का दावा
कुर्ला गार्डन मारपीट: किरीट सोमैया ने मदरसे की वैधता और अवैध निर्माण पर बीएमसी से मांगा जवाब
भारत-पाकिस्तान मैच में गरमाया माहौल: हर्षित राणा और मोहम्मद रंधावा के बीच हुई तीखी बहस, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप
भारत-पाकिस्तान नो-हैंडशेक विवाद पर MCC ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा क्रिकेट के नियमों के संरक्षक ने
प्रधानमंत्री मोदी का डिप्लोमेसी मास्टरस्ट्रोक: बालेन शाह की तारीफ, नेपाल को 24 हजार करोड़ का तोहफा