जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आबकारी विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा गांव के पास की गई छापेमारी में मध्य प्रदेश निर्मित गोवा ब्रांड की 7,000 से अधिक बोतलें जब्त की गई हैं। इस तस्करी में हैरान करने वाली बात यह है कि मुख्य सरगनाओं ने धंधे को अंजाम देने के लिए नाबालिगों का सहारा लिया था।
आबकारी अधिकारी अंकित सिंह राठौर के अनुसार, 21 नवंबर को विभाग को सूचना मिली थी कि छोटे कड़मा इलाके में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। टीम ने तुरंत जाल बिछाया और मौके पर दबिश दी। इस दौरान एक ईको वैन से तस्करी की शुरुआत हुई, जिसमें 15 पेटी शराब बरामद हुई। इसी दौरान मुख्य आरोपी सुनील सेठिया मौके से भागने में सफल रहा, जबकि वाहन के साथ एक नाबालिग पकड़ा गया।
जांच का दायरा बढ़ाया गया तो विभाग को और भी चौंकाने वाले सबूत मिले। पास ही एक गिट्टी खदान के पास खड़ी अशोक लीलैंड पिकअप की तलाशी ली गई, जिसमें 124 पेटी शराब छिपाई गई थी। इसके अलावा, एक पैशन प्रो बाइक पर सवार दो अन्य तस्करों को भी पकड़ा गया, जिनमें से एक नाबालिग था। इनके पास से भी एक पेटी शराब बरामद हुई।
इस पूरी कार्रवाई में कुल 140 पेटी और 10 नग बोतलें यानी कुल 7,010 बोतलें जब्त की गई हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक, जब्त शराब की कुल मात्रा 1,261.8 बल्क लीटर है। शराब की कीमत करीब 9.46 लाख रुपये है, जबकि वाहनों समेत कुल जब्त सामग्री का बाजार मूल्य 20.96 लाख रुपये आंका गया है।
आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 और 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि 18 वर्षीय प्रवीण बघेल को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी सुनील सेठिया की तलाश में पुलिस और आबकारी की टीमें छापेमारी कर रही हैं। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि शराब की यह खेप आखिर कहां सप्लाई की जाने वाली थी।
*बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में आबकारी विभाग ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में गोवा ब्रांड की 7,010 बोतल शराब और तीन वाहन जब्त किए गए। @BastarDistrict #Chhattisgarh #LiquorSmuggling #crime pic.twitter.com/6QTreJKLhX
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 23, 2026
जयमाला के बाद कमरे में दूसरी लड़की के साथ पकड़ा गया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
तमिलनाडु की राजनीति में हलचल: CM विजय ने बुलाई सहयोगी दलों की अहम बैठक, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
अयोध्या-जनकपुर अब सीधे जुड़े: सरयू-कमला एक्सप्रेस का आज से आगाज, 19 घंटे में तय होगा 604 KM का सफर
बिसलेरी के पानी में मिले जहरीले केमिकल्स: आपकी सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं ब्रोमेट और PAHs?
बिसलेरी के पानी पर छिड़ा विवाद, कंपनी ने दी सफाई; क्या वाकई सुरक्षित है आपका पानी?
यूपी में ठंड ने दी दस्तक: घने कोहरे और बारिश का अलर्ट, जानें अगले 7 दिनों का हाल
एशिया पावर इंडेक्स: भारत बना तीसरा सबसे ताकतवर देश, पीएम मोदी का जलवा बरकरार
सिर्फ सिराज की कमी नहीं, धोनी वाले तेवर क्यों मिस कर गई टीम इंडिया? 15 ओवर पहले हाथ मिलाना पड़ा भारी!
300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे; सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री
कार का बोनट खोलते ही उड़े होश; इंजन के बीच कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा अजगर