फिरोजाबाद: शादी के मंडप में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम और हंगामे में बदल गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को एक दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जयमाला की रस्म पूरी होने के कुछ ही देर बाद हुई इस घटना ने पूरे मैरिज हॉल में सनसनी फैला दी।
क्या है पूरा मामला? फिरोजाबाद के गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर की रात आकाश और काजल की शादी हो रही थी। जयमाला के बाद दुल्हन को शक हुआ और उसने दूल्हे के कमरे में जाकर देखा, तो वहां एक दूसरी लड़की मौजूद थी। आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन को कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा, जिससे आहत होकर काजल ने तुरंत शादी तोड़ने का फैसला कर लिया।
लाल जोड़े में पहुंची थाने घटना के बाद मैरिज हॉल में दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। मामला इतना गरमा गया कि दुल्हन अपनी शादी का जोड़ा और हाथों में मेहंदी लिए सीधे स्थानीय थाने पहुंच गई। वहां उसने दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और साफ कर दिया कि वह इस धोखेबाज इंसान से शादी नहीं करेगी।
दूल्हे की सफाई: वह तो दोस्त की बहन थी बाद में दूल्हा आकाश भी शेरवानी और पगड़ी पहने थाने पहुंचा। उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। आकाश का कहना है कि कमरे में मौजूद लड़की उसके एक दोस्त की बहन है, जो शादी में शामिल होने आई थी और वापस जाने की बात बताने आई थी।
दरवाजा बंद नहीं था! दूल्हे ने अपना बचाव करते हुए कहा कि कमरे का दरवाजा बंद नहीं था और न ही उसने दुल्हन को बाहर जाने के लिए कहा था। उसके अनुसार, यह निर्देश कैमरामैन ने दिए थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन दुल्हन का फैसला अभी भी अडिग है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोग अपनी बात रखने में जुटे हैं।
*The wedding venue was decorated..the bride and groom had already exchanged garlands.
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) November 21, 2026
Just a few hours later, they were to take seven vows and circle the sacred fire..but God had other plans.
After the garland exchange, the groom was caught in a room with another girl...
The… pic.twitter.com/H0rht77ulq
भगवा पहन मां से भिक्षा मांगने का वो पल... , मां के निधन पर CM योगी की भावुक चिट्ठी
बेटे की गिरफ्तारी से तिलमिलाई मां, रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
एशिया का नया पावरहाउस: ग्लोबल रैंकिंग में भारत ने चीन-अमेरिका को दी टक्कर, रूस-जापान पछाड़े
बिसलेरी का पानी असुरक्षित? लैब टेस्ट में फेल, मिले कैंसर पैदा करने वाले तत्व
टॉस पर बवाल: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रेफरी की बड़ी चूक, पलटना पड़ा फैसला
कार का बोनट खोलते ही उड़े होश; इंजन के बीच कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा अजगर
कार्तिगई दीपम विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने दाखिल की पुनर्विचार याचिका
अंग्रेजी के उस्ताद ऑटो वाले का जलवा: चचा का ग्रामर ज्ञान देख दंग रह गए लोग
एशिया कप: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैदान पर डरा देने वाली टक्कर
दोहा में बदतमीजी की हदें पार: हर्षित राणा को गाली देने पर उतरे पाकिस्तानी खिलाड़ी, मैदान पर मचा बवाल