सफर हो या घर, प्यास बुझाने के लिए हम अक्सर नाम पर भरोसा करके बिसलेरी की बोतल उठा लेते हैं। लेकिन, अगर आपको पता चले कि जिस पानी को आप सबसे सुरक्षित मान रहे हैं, वह सरकारी लैब की जांच में असुरक्षित पाया गया है, तो यह आपकी सेहत के लिए बड़ा झटका है।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए कंपनी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
FSSAI ने बाजार से बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का सैंपल लिया था। जांच में पानी के भीतर ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा तय मानकों से अधिक पाई गई। कानूनन इसे असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
कंपनी ने इसके खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। वहां हुई दोबारा जांच में भी पानी फेल हो गया और इसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) जैसे बेहद खतरनाक केमिकल पाए गए।
इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) और यूएस ईपीए (US EPA) ने ब्रोमेट को संभावित कैंसरकारी (Possible Human Carcinogen) तत्वों की सूची में रखा है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
FSSAI ने अपनी प्रवर्तन कार्रवाई के तहत केवल बिसलेरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य ब्रांड्स पर भी सख्ती बरती है। वसंत मसाला, टिट-बिट फूड्स इंडिया, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ भी मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है। साथ ही, उर्मी लाइफसाइंसेज और गौर आयुर्वेदिक स्टोर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
आशा कन्फेक्शनरी को अपनी चॉकलेट-फिल्ड कुकीज को बाजार से तुरंत वापस लेने का आदेश भी दिया गया है।
FSSAI ने अभी तक बिसलेरी का कौन सा बैच या वेरिएंट असुरक्षित है, इसका स्पष्ट विवरण नहीं दिया है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आपको ये सावधानियां बरतनी चाहिए:
डिस्क्लेमर: यह जानकारी FSSAI की आधिकारिक रिपोर्टों पर आधारित है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी खाद्य या पेय पदार्थ को खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग और प्रमाणन की जांच सावधानी से करें।
The Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) continues to maintain strict enforcement across food sectors to protect consumer health and enforce regulatory compliance. Recent inspections and compliance verifications have led to immediate enforcement actions against… pic.twitter.com/OkdxtwUpEH
— ANI (@ANI) November 22, 2026
रिंकू सिंह का रॉकेट थ्रो : पाक कप्तान को किया रन आउट, फील्डिंग से जीता दिल
कार का बोनट खोलते ही उड़े होश; इंजन के बीच कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा अजगर
क्या अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को किया चुप? वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
44वें ओवर का डेड बॉल ड्रामा: अंपायर से भिड़ा पाकिस्तान, भारत की हार से खत्म हुआ रोमांच
सिंधु जल संधि पर सवाल से तिलमिलाए पाकिस्तानी मंत्री, बोले- 500 बार भी पूछोगे तो जवाब यही रहेगा
अहमदाबाद कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जादू: किसी को मिला किस , तो किसी की शुरू हुई नई लव स्टोरी
# भाटापारा में धुंध का कहर: सुबह के अंधेरे में हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन
भारत-पाकिस्तान मैच में गरमाया माहौल: विकेट लेने के बाद हर्षित राणा का आक्रामक सेंड-ऑफ , वीडियो वायरल
मां के बिना अधूरा है संसार: दिवंगत मां को याद कर भावुक हुए सीएम योगी
ट्रेन में हाई वोल्टेज ड्रामा: बिना टिकट सफर कर रहे थे आर्मी जवान, महिला TTE से तीखी बहस का वीडियो वायरल