दो दिनों की लगातार बारिश के बाद बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार की सुबह शहर घनी धुंध और ओस की मोटी चादर में लिपटा नजर आया।
सुबह करीब 7:30 बजे तक दृश्यता इतनी कम थी कि पांच मीटर की दूरी पर रखी चीजें भी दिखाई नहीं दे रही थीं। इस दौरान सड़कों पर निकले वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सावधानी से सफर करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश लाने वाला सिस्टम अब कमजोर पड़ रहा है। इसके बावजूद अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
शनिवार को बूंदाबांदी रुकने के कारण अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे बना हुआ है।
मौसम में आए इस बदलाव ने ठंड को बढ़ा दिया है। अब लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। हालांकि, दिन का तापमान गिरने से ठंडक बढ़ी है, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर चल रहा है। असली कड़ाके की ठंड रात के पारे में गिरावट के बाद ही शुरू होगी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, 15 अक्टूबर को मानसून की विदाई के बाद से छत्तीसगढ़ चार अलग-अलग मौसमी सिस्टम्स से प्रभावित हुआ है। अक्टूबर के अंत में अर्नब चक्रवात और उसके बाद मुरासू सिस्टम ने राज्य को भिगोया।
हालिया बदलाव चक्रवाती तूफान अकवान के कारण हुआ था, जिसने गुरुवार से प्रदेश के मौसम को पूरी तरह बदल दिया था। अब यह सिस्टम धीरे-धीरे अपना असर खो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम के धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।
बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में दो दिनों की बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। शहर घनी धुंध और ओस की चादर में लिपटा नजर आया। @BalodaBazarDist #WeatherUpdate #Fogg #Rain pic.twitter.com/RALegKle9k
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 22, 2026
प्यार करने से पहले आधार कार्ड देखें... इंटरकास्ट मैरिज के सवाल पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य!
भारत का ऐतिहासिक कारनामा: टेस्ट क्रिकेट में बना अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में मचाया कोहराम
सत्ता की भूख में देश को बदनाम न करें: राहुल गांधी पर बरसे रविंद्र चव्हाण
जननायक एक्सप्रेस में रक्षक बने भक्षक: सीट विवाद में जवान ने महिला को जमीन पर पटककर पीटा, सिर फूटा
मौत को छूकर निकली कार! महिला और बच्चे के पास से गुजरी बेकाबू गाड़ी, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
जब कार को हुआ OCD : बिना ड्राइवर के 868 बार खुद को पार्क करने की कोशिश, वीडियो वायरल
मैं ब्राह्मण हूं, लेकिन अंबेडकरवादी हूं : एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर छेड़ी वैचारिक जंग
क्या अलग हो रही हैं राहें? अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अलग-अलग पहुंचे सीएम विजय और पत्नी संगीता
जो हम पर हमला करते हैं, डर उन्हें लगता है : शहीदों को याद कर भावुक हुए शाहरुख खान
पिच से राजनीति की पिच तक: युजवेंद्र चहल अब BJP के स्पेशल इनवाइटी