एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबला हमेशा की तरह हाई-वोल्टेज ड्रामा लेकर आया है। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक और आक्रामकता चर्चा का विषय बन गई है।
हर्षित राणा का आक्रामक अंदाज मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने न केवल गेंदबाजी से दबाव बनाया, बल्कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों के साथ जुबानी जंग भी की। राणा की मुख्य रूप से ओपनर माज सदाकत और शमील हुसैन के साथ तीखी बहस देखी गई।
शमील हुसैन को दिया सेंड-ऑफ तनाव तब और बढ़ गया जब आयुष बदोनी की गेंद पर शमील हुसैन का कैच हर्षित राणा ने लपका। कैच लेते ही राणा ने आक्रामक तरीके से जश्न मनाया और बल्लेबाज को पवेलियन जाने का इशारा किया। हुसैन इस दौरान शांत रहे और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वापस लौट गए।
रोहेल जहीर के साथ भी तकरार राणा का आक्रामक तेवर यहीं नहीं रुका। 9वें ओवर में जब उन्होंने रोहेल जहीर को LBW आउट किया, तो उन्होंने फिर से आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राणा का जुनून साफ देखा जा सकता है।
मैदान पर फिर नहीं हुए हैंडशेक मैदान पर तनाव सिर्फ खिलाड़ियों के व्यवहार तक सीमित नहीं रहा। टॉस के दौरान भी दोनों टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। बता दें कि 2025 एशिया कप के बाद से ही भारतीय टीम ने नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है, जिसका पालन इस मैच में भी देखने को मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत-ए: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव।
पाकिस्तान-ए: अब्दुल समद (कप्तान), शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नज़ीर, हसन नवाज़, फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम और अली रजा।
Badoni gets the wicket. Harshit has the last word! 🤯
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 22, 2026
Shamyl departs for 33.
Watch India A vs Pakistan A in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026 LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvPAK pic.twitter.com/aGTouOkxvZ
फुटपाथ पर बाइक दौड़ाना पड़ा भारी: महिलाओं के अडिग रवैये ने बाइकर्स को सिखाया कड़ा सबक
खाटू श्याम दर्शन से लौटते परिवार पर टूटा कहर: राजस्थान सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
ईरान का अंडरग्राउंड शक्ति प्रदर्शन: मिसाइल सिटी और दोहरे लॉन्चर से अमेरिका को दी चुनौती
मौत को छूकर निकली कार! महिला और बच्चे के पास से गुजरी बेकाबू गाड़ी, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
राहुल गांधी का बड़ा हमला: RSS-BJP को नहीं धर्म की समझ, वे पुरुष वर्चस्ववादी और जातिवादी
कार्तिगई दीपम विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने दाखिल की पुनर्विचार याचिका
केएल राहुल का नया अवतार: तकनीक नहीं, इस माइंडसेट ने बदली बल्लेबाज़ी की तस्वीर
सुहेला में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: युवक की दर्दनाक मौत, 5 घंटे तक दहकती रही सड़क
वेलिंगटन टेस्ट का रोमांच: क्या भारत बिना बल्लेबाजी किए जीतेगा मैच?
मैदान पर भड़के हर्षित राणा: पाकिस्तानी बल्लेबाज से हुई बहस और फिर खुद ही पलटा मैच का पासा