भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और मैदान पर गर्मा-गर्मी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। कतर की राजधानी दोहा में चल रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। इंडिया ए और पाकिस्तान ए के मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और पाकिस्तानी ओपनर शामिल हुसैन के बीच तीखी बहस हो गई।
विस्फोटक शुरुआत से बैकफुट पर थी टीम इंडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ए की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। ओपनर शामिल हुसैन और माज सदाकत ने पहले 6 ओवर में ही 60 से ज्यादा रन कूट दिए। भारतीय गेंदबाज हर्षित राणा और प्रिंस यादव की गेंदों पर लगातार बाउंड्री लग रही थी, जिससे भारतीय खेमे में तनाव साफ दिख रहा था।
हर्षित की स्लेजिंग का जाल
बढ़ती हुई बाउंड्रीज के बीच हर्षित राणा ने आक्रामक रुख अपना लिया। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को स्लेज करना शुरू किया ताकि उन्हें गलत शॉट खेलने के लिए उकसाया जा सके। हर्षित और शामिल हुसैन के बीच मैदान पर 2-3 बार जुबानी जंग भी हुई। यह रणनीति इंडिया ए के लिए गेमचेंजर साबित हुई।
बल्लेबाज ने गंवाया आपा, भारत को मिली सफलता
हर्षित के उकसाने का असर 8वें ओवर में दिखा। स्पिनर आयुष बडोनी के खिलाफ शामिल हुसैन ने गुस्से में एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और थर्ड मैन पर हर्षित राणा के हाथों कैच आउट हो गए। हर्षित ने विकेट लेते ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
हर्षित का डबल धमाका
इतना ही नहीं, अगले ही ओवर में गेंदबाजी करने आए हर्षित राणा ने रोहेल नजीर को LBW आउट कर पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका दिया। हर्षित की इस आक्रामकता का असर यह हुआ कि 6 ओवर में 60 रन बनाने वाली पाकिस्तानी टीम दबाव में आ गई और अपने 100 रन पूरे करने के लिए उन्हें 15वें ओवर तक का इंतजार करना पड़ा।
Can someone please tell me what Harshit Rana is even saying? 😭💀#INDAvPAKA pic.twitter.com/laVItgyA5U
— Vansh Arora (@BeelzebubJagga) November 22, 2026
यह है नए भारत का जवाब : पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर BJP का तीखा तंज
खेल में धर्म की एंट्री पर तकरार: राशिद अल्वी ने किरण रिजिजू को दी नसीहत
ओम की सफलता का जश्न: थिएटर पहुंचीं साई पल्लवी, फैंस को दिया सरप्राइज
IND vs NZ: ऋषभ पंत ने तोड़ा मैकुलम का महा-रिकॉर्ड, अब बेन स्टोक्स के विश्व रिकॉर्ड पर नजर
नेपाल का सफर होगा सुपरफास्ट: सोनौली हाईवे का 89% काम पूरा, यूपी के इन जिलों की खुलेगी किस्मत
वेलिंगटन टेस्ट का रोमांच: क्या भारत बिना बल्लेबाजी किए जीतेगा मैच?
पिच से राजनीति तक: युजवेंद्र चहल की धमाकेदार एंट्री, BJP के OBC मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
मैदान पर मेसी का आपा खोना, इंटर मियामी की शर्मनाक हार: क्या लियोनेल मेसी को रेड कार्ड मिलना चाहिए था?
नागपुर एयर शो: बादलों को चीरते निकले लड़ाकू विमान, खराब मौसम के बावजूद दिखा वायुसेना का दम
राजस्थान: कोटा में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत