बाबा रामदेव का बागेश्वर धाम सरकार पर तीखा प्रहार: पाखंडी, पहले खुद को बचा ले
News Image

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के बीच अब तकरार बढ़ती दिख रही है। एक वायरल वीडियो में बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री पर सीधा हमला करते हुए उन्हें पाखंडी करार दिया है। रामदेव के इस आक्रामक तेवर ने धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

नहीं जानते वेद, बस कर रहे बकवास बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने न कभी वेद पढ़े हैं, न दर्शनशास्त्र का ज्ञान है और न ही उन्हें संविधान और लोकतंत्र की समझ है। रामदेव ने तीखे शब्दों में कहा, ये लोग बस बकवास करते हैं और दावा करते हैं कि हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म बचाएंगे।

मति मारी गई है तुम्हारी रामदेव यहीं नहीं रुके। उन्होंने बागेश्वर बाबा के बयानों पर नाराजगी जताते हुए कहा, अरे तू खुद को बचा ले बावले, पाखंडी कहीं का। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संतों की मति मारी गई है, जो बिना सोचे-समझे विवादित बयान देते रहते हैं।

कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बरसे रामदेव भगवान कृष्ण को लेकर की गई टिप्पणियों पर रामदेव ने विशेष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले कृष्ण पर आपत्तिजनक बात कही, फिर माफी मांगी, बांके बिहारी के दरबार में माथा टेका और उसके तुरंत बाद फिर वही गलती दोहराई। रामदेव ने इस व्यवहार को पाखंड बताते हुए कड़ी आलोचना की है।

क्या है विवाद की जड़? पिछले कुछ समय से धीरेंद्र शास्त्री के बयानों को लेकर लगातार विवाद छिड़ा हुआ है। हिंदू धर्म और महापुरुषों पर की गई उनकी टिप्पणियां अक्सर चर्चा का विषय बनती हैं। अब योग गुरु बाबा रामदेव के इस सीधे हमले ने बागेश्वर बाबा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पीएम मोदी का नेपाली उपहार: संपूर्ण रामायण से लेकर वाराणसी का गंगाजल तक, जानिए क्या है खास

Story 1

बस्तर में अवैध शराब का जखीरा बरामद: 7 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त, तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल

Story 1

UP चुनाव 2027: अखिलेश-राहुल की जोड़ी का फिर होगा टेस्ट , सीट शेयरिंग पर शुरू हुआ मंथन

Story 1

रूस-यूक्रेन जंग का नया मोर्चे: लीबिया में रूसी युद्धपोत पर घातक ड्रोन हमला, जहाज डूबा

Story 1

वेलिंगटन टेस्ट: ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर भारत, कीवी टीम को 5 विकेट की दरकार

Story 1

भावुक विदाई और PM मोदी से गुहार: कुंडा से लौटते समय छलके पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के आंसू

Story 1

एमपी में इतिहास की गुत्थी सुलझाएगी नई लैब: 10 लाख साल पुरानी चीजों की उम्र का चलेगा पता

Story 1

नेशनल हाईवे-30 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Story 1

अयोध्या से जनकपुर तक सरयू-कमला एक्सप्रेस : रिश्तों की नई पटरी पर भारत-नेपाल

Story 1

सिंधु जल संधि पर सवाल से तिलमिलाए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक, बोले- 300 बार पूछो या 500 बार, जवाब यही रहेगा