रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड की रिलीज के साथ ही विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में हिंदू जनजागृति समिति ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें फिल्म के कंटेंट्स पर कड़ी आपत्ति जताई गई है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्ता सतीश कोचरेकर का कहना है कि फिल्म में वाल्मीकि रामायण की मूल कहानी के साथ छेड़छाड़ की गई है। संगठन ने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में हिंदुओं की आस्था को निशाना बनाया जा रहा है। उनके अनुसार, रामायण कोई मात्र मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन मूल्यों का आधार है।
रावण का महिमामंडन और प्रभु श्रीराम का अपमान शिकायत में मुख्य आरोप यह है कि फिल्म में रावण को एक मसीहा के रूप में चित्रित किया गया है, जो गरीबों और महिलाओं का रक्षक है। वहीं, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र को कमजोर दिखाने का प्रयास किया गया है। संगठन का दावा है कि श्रीराम को राक्षसों के सामने डरकर पीछे हटते हुए दिखाना बेहद आपत्तिजनक है।
लक्ष्मण और सीता के चित्रण पर सवाल फिल्म में कई काल्पनिक प्रसंगों को लेकर भारी आक्रोश है। आरोप है कि माता सीता को लक्ष्मण को डांटते हुए दिखाया गया है, जबकि लक्ष्मण को एक ऐसे पात्र के रूप में पेश किया गया है जो अपने बुजुर्गों और गुरुओं का अपमान करता है। इसके अलावा, श्रीराम द्वारा राक्षसों से माफी मांगने जैसे दृश्यों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और अपमानजनक बताया गया है।
कानूनी घेरे में निर्माता-निर्देशक हिंदू जनजागृति समिति ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और धारा 196 (धार्मिक आधार पर नफरत फैलाना) के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस से मांग की गई है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और विवादित दृश्यों की टाइमिंग को सबूत के तौर पर जब्त किया जाए।
बड़े आंदोलन की चेतावनी संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि मुंबई पुलिस ने इस मामले में तुरंत निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो वे इसे सड़क पर ले जाएंगे। चेतावनी दी गई है कि कला के नाम पर देवताओं के अपमान को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में बड़ा जन-आंदोलन किया जाएगा।
Navi Mumbai, Maharashtra: Hindu Janajagruti Samiti spokesperson Satish Kochrekar says, Look, a massive atmosphere of protest has built up across the entire country today against the Ramayana film. Prior to this, the Hindu Janajagruti Samiti held press conferences and organized… pic.twitter.com/v19WFGTbKr
— IANS (@ians_india) November 23, 2026
IND A vs UAE: हार के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है टीम इंडिया, जानें क्या है पूरा गणित
अयोध्या से जनकपुर अब बस 19 घंटे का सफर: सरयू-कमला एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल और रूट देखें
कोई बुर्का पहनने से रोकेगा तो तीन पहन लूंगी : शबाना आजमी ने धार्मिक स्वतंत्रता पर दिया बड़ा बयान
कार्तिक पूर्णिमा 2026: खारून नदी में भूपेश बघेल ने लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की मांगी कामना
सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: 9 महीने में 1 करोड़ बेटियों को लगी HPV वैक्सीन
अमेरिका में दहला देने वाली वारदात: क्या तुम मुस्लिम हो? पूछते ही भारतीय युवक पर चाकू से 15 वार
24 नवंबर का मौसम: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठिठुरन और कोहरे का प्रकोप
NCERT की किताबों पर क्वालिटी क्राइसिस : खराब प्रिंटिंग पर भड़के अभिभावक, सख्त कार्रवाई के मूड में काउंसिल
हैदराबाद में सनसनी: AIMIM नेता की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या, 15 हमलावरों ने चाकू से किया हमला
सोनिया गांधी का इटली वाला घर: कौन है वह सिख कारोबारी जिसने खरीदी इंडियन हाउस की चाबियां?