नवंबर का महीना खत्म होते ही देश के मौसम ने करवट ले ली है। चक्रवात अकवान के प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 15 राज्यों में बारिश और कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है।
चक्रवात अकवान ने दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक दे दी है। गोपालपुर बीच से टकराने के बाद यह चक्रवात अब उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसका सीधा असर झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में देखने को मिलेगा। दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बारिश के आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुलाबी ठंड अब कड़ाके की सर्दी में बदलने लगी है। रविवार (22 नवंबर) को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध और कोहरे के साथ 5-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों—जैसे कानपुर, आगरा, बरेली, गाजियाबाद और मथुरा—में शीतलहर का अलर्ट है। यहां 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं कंपकंपी बढ़ा सकती हैं। बिहार के गया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और अररिया जैसे जिलों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पहाड़ी राज्यों में फिलहाल बर्फबारी और बारिश को लेकर स्थिति सामान्य है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं और कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मैदानी इलाकों की तरफ चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग ने ईस्टर्न वेव (पूर्वी लहर) के प्रभाव को लेकर भी सतर्क किया है। 23 से 27 नवंबर के बीच तमिलनाडु और 24 से 26 नवंबर के दौरान केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
IMD की चेतावनी वाले 15 प्रमुख राज्य: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम के डबल अटैक का असर दिखेगा। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
*मौसम संबंधी चेतावनी !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 21, 2026
मुख्य बिंदु:
पूर्वी लहर (Easterly Wave) के प्रभाव से 23 से 27 नवम्बर, 2026 के दौरान तमिलनाडु तथा 24 से 26 नवम्बर, 2026 के दौरान केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
Highlights:
Under the influence of a easterly wave, isolated heavy… pic.twitter.com/zG14emF1kE
लद्दाख का लोकतंत्र: वोट के लिए लेह से गांव तक दौड़ पड़ीं स्टैनजिन पद्मा, रिकॉर्ड मतदान से उत्साह
मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 11 साल से जनता के पैसे से हो रहा था भुगतान?
कांग्रेस में वापसी चाहती हैं पद्मजा? दीप्ति मैरी वर्गीज ने रखी बड़ी शर्त
ट्रेन में वर्दी का खौफ: जीआरपी जवान ने महिला का फोड़ा सिर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
पासवर्ड में कॉमा लगाने से रुक जाएगा Data Leak? जानिए इस वायरल दावे का असली सच
सोना मत खरीदो से PSUs बॉन्ड्स तक: PM मोदी की वो भविष्यवाणियां, जिन्होंने लोगों को किया मालामाल
इतिहास के पन्नों में ऋषभ पंत: न्यूजीलैंड में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने
रिश्वत के नोट नाली में बहाए: GST अफसर के घर ACB की रेड में मिला कैश का ढेर
पटना एयरपोर्ट पर दिखी मोदी-नीतीश की पुरानी केमिस्ट्री, गर्मजोशी से मिले दिग्गज नेता
अकवान चक्रवात के बाद सर्दी का डबल अटैक : 15 राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट