मुरादाबाद: जन नायक एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के लिए उस वक्त स्थिति भयावह हो गई, जब ट्रेन का एक डिब्बा अखाड़ा बन गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जीआरपी सिपाही महिला को बेरहमी से घूंसे मारता दिखाई दे रहा है।
सीट विवाद से शुरू हुई हिंसा घटना बिहार से पंजाब जा रही जन नायक एक्सप्रेस (15211) की है। मुरादाबाद के एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला के अनुसार, ट्रेन जब मतलबपुर के पास पहुंची, तो एक सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ। एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक बच्चे के साथ बैठी महिला के लिए जगह मांगी, लेकिन दूसरी ओर से इनकार कर दिया गया।
पल भर में हिंसक हुई बहस विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस का आरोप है कि तीन महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनके साथ मौजूद दो पुरुषों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़कर मोबाइल छीन लिए। इसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।
बेरहमी की हदें पार, महिला का सिर फटा वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जीआरपी का एक सिपाही महिला पर टूट पड़ता है। वह उसे एक के बाद एक कई घूंसे मारता है। इस हमले में महिला का सिर फट गया और खून बहने लगा। पीड़िता की बेटियां, लक्ष्मी और खुशी, अपनी मां को बचाने के लिए सिपाही के सामने गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन सिपाही नहीं रुका।
जीआरपी कर्मियों पर गंभीर आरोप पीड़िता का नाम रूबी है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। रूबी ने ललित और अजय नाम के दो कांस्टेबलों पर गंभीर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वीडियो में सिपाही की बर्बरता देखकर आसपास के यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर सिपाही को रोका।
क्या हुई कार्रवाई? घटना के तुरंत बाद जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, पीड़िता की मदद के लिए आगे आए दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। विवाद में शामिल जीआरपी कर्मियों को नजीबाबाद में ट्रेन से उतार दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सवाल: रक्षक ही भक्षक क्यों? इस घटना ने एक बार फिर रेलवे में सुरक्षा और पुलिस के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब आम जनता अपनी सुरक्षा के लिए वर्दीधारी पर भरोसा करती है, तो ऐसे में पुलिस का यह हिंसक रूप कई गंभीर प्रश्न छोड़ गया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
*WOMAN ALLEGES ASSAULT BY GRP CONSTABLES ON TRAIN!
— Subhankar Bera (@subhankar_org) November 21, 2026
A seat dispute aboard Jananayak Exp. (15211) near #UP s Najibabad turned violent. The woman alleges constables assaulted her; GRP personnel made counter-allegations. 2 men arrested as probe continues. #WomenSagety @RailMinIndia pic.twitter.com/o4fzrt2e6f
पटना एयरपोर्ट पर दिखी मोदी-नीतीश की पुरानी केमिस्ट्री, गर्मजोशी से मिले दिग्गज नेता
राजस्थानी परंपरा और प्रेम का संगम: सिनेमाघरों के बाद OTT पर धमाल मचाएगी सूरज बड़जात्या की नई फिल्म
प्यार करने से पहले आधार कार्ड देखें... इंटरकास्ट मैरिज के सवाल पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य!
लद्दाख चुनाव में वोट चोरी का आरोप: सज्जाद करगिली ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
अकवान चक्रवात के बाद सर्दी का डबल अटैक : 15 राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट
बेंगलुरु में कैब का AC मांगना पड़ा महंगा, बीच रास्ते में सामान के साथ छोड़ा यात्री
गालिब की सरजमीं पर गूंजी उर्दू: SCO समिट में पाक मंत्री ने छोड़ी अंग्रेजी, शायरना अंदाज से जीता दिल
खेल में धर्म की एंट्री पर तकरार: राशिद अल्वी ने किरण रिजिजू को दी नसीहत
‘हनु-मैन 2’ का आधिकारिक ऐलान: तेजा सज्जा की जगह ये एक्टर निभाएंगे लीड रोल, फैंस हुए हैरान
गुजरात: भुज-खावड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत