साउथ सुपरस्टार तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनु-मैन’ ने साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और वीएफएक्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है, लेकिन एक बड़े बदलाव ने सबको चौंका दिया है।
तेजा सज्जा की जगह पंजा वैष्णव तेज की एंट्री फिल्म के प्रोडक्शन हाउस प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने सीक्वल का नाम ‘हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानराज’ रखा है। इस नए पोस्टर के सामने आते ही फैंस हैरान रह गए क्योंकि इसमें तेजा सज्जा की जगह पंजा वैष्णव तेज मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बदलाव ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
फैंस की निराशा और सवाल तेजा सज्जा के प्रशंसकों ने इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पहली फिल्म में तेजा के अभिनय और उनके सुपरहीरो अवतार को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठाया था। फैंस यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर तेजा को क्यों हटाया गया? मेकर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि तेजा सज्जा फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।
वीआई आनंद करेंगे निर्देशन फिल्म की कमान डायरेक्टर वीआई आनंद को सौंपी गई है। प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि यह फिल्म एक बड़े विजन के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है, ताकि इसे पैन-इंडिया स्तर पर बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
कैसा है फिल्म का टीजर पोस्टर? फिल्म के सामने आए पोस्टर में एक रहस्यमयी शख्स बादलों के बीच आसमान की ओर उड़ता दिखाई दे रहा है। पोस्टर में एक दिव्य आभा देखने को मिल रही है, जो फिल्म की पौराणिक और फैंटेसी दुनिया का संकेत देती है। फिलहाल कहानी और रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर रहा था जलवा बता दें कि साल 2024 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘हनु-मैन’ ने दुनियाभर में करीब 296 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। भारत में इसका नेट कलेक्शन 201.91 करोड़ रहा था। अब देखना यह होगा कि क्या पंजा वैष्णव तेज अपनी नई भूमिका में दर्शकों और बॉक्स ऑफिस पर वही जादू दोबारा चला पाएंगे या नहीं।
What began with a dream continues with an even bigger vision❤️🔥
— Primeshow Entertainment (@Primeshowtweets) November 21, 2026
Proud to take the legacy of #HanuMan forward with our next ambitious venture.
Presenting #HanuMan2 – THE RISE OF VANARAS 🔥
Looking forward to this exciting collaboration with #PanjaVaisshnavTej and the pic.twitter.com/LXjrDhneEe
रिश्वत के नोट नाली में बहाए: GST अफसर के घर ACB की रेड में मिला कैश का ढेर
पिच से राजनीति की पिच तक: युजवेंद्र चहल अब BJP के स्पेशल इनवाइटी
मेरे जैसे आम आदमी की बात मानी : सोने की खरीदारी कम होने और कीमतों पर PM मोदी का बड़ा दावा
यूपी की सियासत में गार्ड ऑफ ऑनर का बवाल: क्या ओवैसी को मिली सलामी महज एक चूक या 2027 के चुनाव का ट्रेलर?
भाजपा को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस
मैंने कहा सोना मत खरीदो, लोगों ने बात मानी और दाम गिर गए : लखनऊ में बोले PM मोदी
रेलवे ट्रैक पर फंसी जान: बुजुर्ग के गिरते ही फरिश्ता बनकर दौड़ा पुलिसवाला, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
दिल्ली की छात्राओं को बड़ी सौगात: कमला नेहरू कॉलेज को मिला नया वंदे मातरम् ब्लॉक, शुरू हुईं 2 स्पेशल बस सेवाएँ
ब्लाइंड क्रिकेट का अंपायर विवाद : जश्न में पाकिस्तान के साथ दिखे अंपायर, भारत ने उठाए सवाल
ड्रोन में चीनी माल की सेंध: देश की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, टेंडर्स को लेकर बड़ा खुलासा