लेह: लद्दाख में नगर निकाय और पंचायत चुनावों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के सह-अध्यक्ष सज्जाद करगिली ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि मतदान केंद्रों पर एक ही पहचान के जरिए एक से अधिक वोट डालने का प्रयास किया गया है।
ज्ञानू मॉडल और डुप्लीकेट वोट की पोल सज्जाद करगिली ने सोशल मीडिया पर एक्स के जरिए सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने आइबेक्स प्राइमरी स्कूल बूथ और स्कारा-A पोलिंग स्टेशन का हवाला देते हुए कहा कि मतदाता सूची में एक ही नाम और एक ही लड़की की पहचान को दो अलग-अलग बूथों पर दर्ज किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए इसे ज्ञानू मॉडल का नाम दिया है।
एक ही नाम पर पांच वोट? करगिली ने अपने पोस्ट में सबूत के तौर पर कुछ सीरियल नंबर्स का जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में सीरियल नंबर 728 से लेकर 732 तक एक ही नाम दर्ज है। उनके अनुसार, एक ही व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल पांच बार रजिस्टर करने के लिए किया गया, जो सीधे तौर पर चुनावी धोखाधड़ी की ओर इशारा करता है।
सर्दियों में चुनाव: लोकतंत्र का गला घोटने की साजिश? करगिली ने प्रशासन पर लद्दाख की भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख की 20% से 25% आबादी सर्दियों के आते ही गर्म इलाकों में पलायन कर जाती है। ऐसे में नवंबर और दिसंबर में चुनाव कराना मतदाताओं के बड़े वर्ग—खासकर छात्रों, बुजुर्गों और कारोबारियों—को उनके मताधिकार से वंचित करने जैसा है।
टेस्टिंग लैब बना लद्दाख सज्जाद करगिली, सांसद मोहम्मद हनीफा और KDA के अन्य नेताओं ने पहले भी मतदाता सूची में संशोधन के लिए पर्याप्त समय न मिलने पर आपत्ति जताई थी। करगिली का आरोप है कि प्रशासन ने एकतरफा फैसले लेकर लद्दाख को वोट चोरी की टेस्टिंग लैब बना दिया है। उनका कहना है कि इस तरह के फैसलों से स्थानीय लोगों का प्रतिनिधित्व छिना जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
लद्दाख में इन चुनावों को 2019 के बाद से सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन इन आरोपों ने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग इन गंभीर आरोपों पर क्या सफाई देता है।
*It appears that just as many Ladakhis have left the region due to the harsh winter, it seems that the Gyanu model has applied in Ladakh too 😆
— 𝐒𝐚𝐣𝐣𝐚𝐝 𝐊𝐚𝐫𝐠𝐢𝐥𝐢 | سجاد کرگلی (@SajjadKargili_) November 21, 2026
Same girl, same name and two different polling stations. Ibex primary school booth and Skara A. #Ladakh pic.twitter.com/gLsvIQC5wD
इंडोनेशिया में ट्रेन और मिनीबस की भीषण टक्कर: इंजन में लगी आग, चालक की मौत
सहारनपुर में बड़ी चूक: जज समझकर ओवैसी को दे दी गार्ड ऑफ ऑनर , मचा हड़कंप
कर्ज चुका दूंगा, GDP 20% होगी : ट्रंप ने भारत की तारीफ कर फेडरल रिजर्व को घेरा
भारत को देखिए : ट्रंप ने अपने ही फेडरल रिजर्व के खिलाफ खोला मोर्चा, ब्याज दरों पर उठाए गंभीर सवाल
अमरावती में पावर का नंगा नाच: शिवसेना (UBT) नेता ने नगर निगम अधिकारी के सिर पर दे मारा स्टैंड
बीच सड़क पर चिल्लाया अल्लाह हू अकबर , गिरफ्तार होने पर युवक ने दिया चौंकाने वाला तर्क
2035 तक इस्लाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म: अमेरिकी राजनीति में हलचल, ‘ज्यादा बच्चे पैदा करने’ की उठी मांग
PCB का बड़ा दांव: बाबर-रिजवान समेत दिग्गजों की छुट्टी, नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा उलटफेर
पहली बार गोद में लिया अपने जिगर का टुकड़ा: कांप उठे पिता के हाथ, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
क्या खत्म हो गया सूर्य का युग? मिस्टर 360 की टीम इंडिया में वापसी पर BCCI का बड़ा झटका