टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव के करियर पर इन दिनों संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मैदान पर रनों की बारिश करने के बावजूद, भारतीय टीम में उनकी वापसी की राहें लगभग बंद होती दिख रही हैं। BCCI के हालिया रुख ने करोड़ों फैंस को मायूस कर दिया है।
BCCI ने वापसी के दरवाजे किए बंद बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ता फिलहाल सूर्यकुमार यादव के नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। बोर्ड का स्पष्ट मानना है कि मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन में सूर्य के लिए कोई जगह खाली नहीं है। चयनकर्ताओं का तर्क है कि जब यशस्वी जायसवाल जैसे उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह देने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, तो सूर्य को किस क्रम पर खिलाया जाए, यह एक बड़ी चुनौती है।
फॉर्म शानदार, फिर भी बाहर यह स्थिति इसलिए भी अजीब है क्योंकि सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस वक्त आग उगल रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करते हुए सूर्य ने 269.35 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 15 छक्के और 16 चौके निकले हैं। फॉर्म के चरम पर होने के बावजूद नजरअंदाज किया जाना खेल प्रेमियों के लिए किसी पहेली से कम नहीं है।
वर्ल्ड कप जीत का मिला इनाम ! सूर्यकुमार यादव के लिए यह फैसला किसी बड़े झटके से कम नहीं है। इसी साल उनकी कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता था। टूर्नामेंट जीतने के बाद सूर्य ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, बीसीसीआई ने उन्हें कप्तानी से हटाने के साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया है।
अय्यर के हाथों में भविष्य की कमान बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि 2028 T20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक तक श्रेयस अय्यर ही टीम की कमान संभालेंगे। अय्यर की वापसी और उन्हें कप्तान बनाए जाने के साथ ही यह साफ हो गया है कि टीम प्रबंधन अब एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
अब आगे क्या करेंगे सूर्यकुमार? भले ही टीम इंडिया के दरवाजे बंद हों, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की अगुवाई करते नजर आएंगे। साथ ही, IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए उनका जलवा एक बार फिर फैंस को देखने को मिलेगा। फिलहाल, फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बीसीसीआई भविष्य में फिर से अपने इस मैच विनर खिलाड़ी के बारे में सोचेगी या नहीं।
Suryakumar Yadav no longer part of our selection plans: BCCI source
— ANI Digital (@ani_digital) November 21, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/fV6e1wpJJi#BCCI #India #SuryaKumarYadav pic.twitter.com/b9ocG9wTdt
जननायक एक्सप्रेस में हंगामा: सीट के लिए विवाद, पुलिसकर्मी ने महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
FBI की टॉप-10 वांटेड लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़, अब अमेरिका में भी कस रहा शिकंजा
EPFO का नया सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान : अब रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगी नियमित कमाई और ब्याज का लाभ
बेंगलुरु में कैब का AC मांगना पड़ा महंगा, बीच रास्ते में सामान के साथ छोड़ा यात्री
मुंबई: पार्क में कपल पर 8 लड़कों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
नीतीश सेतु के विज्ञापन से नीतीश की तस्वीर गायब, बिहार की सियासत में मचा बवाल
DPIFF अवॉर्ड्स 2026: धुरंधर का जलवा, रणवीर सिंह से लेकर समय रैना तक, देखें पूरी विनर्स लिस्ट
मधुबनी में फिल्मी गुंडागर्दी: रेस्टोरेंट में नकाबपोशों का तांडव, CCTV देख दहल जाएंगे आप
अनिरुद्ध-काव्या का ग्रैंड रिसेप्शन: सितारों से सजेगा चेन्नई, दिग्गजों का लगा जमावड़ा
रामकाज पूरा होने तक विश्राम नहीं: मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दिया हनुमान भक्ति का मंत्र