बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक कैब ड्राइवर ने यात्री को केवल इसलिए बीच सुनसान इलाके में छोड़ दिया क्योंकि उसने AC चलाने की मांग की थी। सोशल मीडिया पर यह घटना अब चर्चा का विषय बन गई है।
क्या है पूरा मामला? मुंबई के रहने वाले कश्यप स्वरूप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बेंगलुरु एयरपोर्ट से HSR लेआउट जाने के लिए 1,100 रुपये में कैब बुक की थी। सड़क पर निर्माण कार्य के कारण धूल और धुएं से परेशान होकर जब यात्री ने AC ऑन करने को कहा, तो ड्राइवर ने बदतमीजी शुरू कर दी।
भाषा को लेकर दबाव और बदसलूकी यात्री का आरोप है कि ड्राइवर ने AC चलाने के बजाय उन पर कन्नड़ भाषा में बात करने का दबाव बनाया। विवाद बढ़ने पर ड्राइवर ने अचानक गाड़ी रोकी और ट्रिप बीच में ही खत्म कर दी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किराया पहले ही क्रेडिट कार्ड से चुका दिया था, फिर भी उन्हें सामान के साथ सड़क किनारे छोड़ दिया गया।
50 मिनट तक फंसे रहे यात्री पीड़ित करीब 50 मिनट तक अनजान और सुनसान जगह पर फंसे रहे। उनका आरोप है कि इस दौरान दो अन्य कैब ड्राइवर भी वहां पहुंचे और उन्हें कन्नड़ न आने पर धमकाया। यात्री ने वीडियो में साफ कहा कि एक पुरुष होने के नाते वे फिर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे थे, तो रात में किसी महिला की सुरक्षा का क्या आलम होगा?
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल यात्री ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राइड कैंसिल करने के तुरंत बाद ड्राइवर को दूसरी बुकिंग मिल गई। इससे साफ जाहिर होता है कि कंपनी का सिस्टम यात्रियों की सुरक्षा से अधिक अन्य बुकिंग्स को प्राथमिकता दे रहा है।
कंपनी और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया मामले के तूल पकड़ने पर कंपनी ने यात्री की पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने डायरेक्ट मैसेज के जरिए संपर्क किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद बहस छिड़ गई है। जहां एक वर्ग ड्राइवरों के इस रवैये की कड़ी निंदा कर रहा है, वहीं कुछ लोग इसे पूरी तरह भाषा विवाद का नाम देने के बजाय निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
Yo @UberIN_Support @Uber_India is this your safety standard? Abandoned by violent, abusive driver. Asked to speak in Kannada. All for asking for AC in an AC ride? And you haven’t provided a replacement ride or assured me of safety. pic.twitter.com/ZRIotsScA6
— Kashyap Swaroop (@Jokingkash) November 21, 2026
जीरकपुर एनकाउंटर: ASI इकबाल हत्याकांड का मुख्य शूटर हरप्रीत गिरफ्तार, होटल में प्रेमिका के साथ था मौजूद
स्नीकर्स से लेकर पावर टूल्स तक: चलती ट्रेन लूटने वाला गैंग चढ़ा हत्थे, 208 करोड़ का माल पार
एआर रहमान की एक कॉल ने बदल दी विजय प्रकाश की जिंदगी, स्वदेस के उस यादगार पल का खुलासा
हनुमान 2 में बड़ा बदलाव: तेजा सज्जा की जगह अब ये एक्टर संभालेंगे कमान!
ट्रंप का भारत मॉडल पर दांव: अमेरिकी फेडरल रिजर्व को निशाने पर लिया
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खाकी की शर्मनाक करतूत: छठ मनाकर लौट रही महिला को जड़ा थप्पड़, धक्का देकर ट्रेन से गिराया
दिल्ली की छात्राओं के लिए बड़ी राहत: दो नए रूट पर शुरू हुई यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बसें
सिराज को टीम से बाहर करने पर छिड़ी सियासी जंग: इमरान मसूद के धार्मिक बयान पर घिरी कांग्रेस
नीतीश सेतु का नामकरण: भावुक हुए निशांत कुमार, पिता के 20 वर्षों के तप को बताया बिहार की प्रगति का आधार
हर हिंदू घर में हो लाइसेंसी बंदूक! टी. राजा सिंह के विवादित बयान से मचा सियासी घमासान