अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में मालगाड़ियों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। न्याय विभाग ने इस मामले में 14 लोगों पर 22.5 मिलियन डॉलर (करीब 208 करोड़ रुपये) का सामान चोरी करने का आरोप तय किया है।
साजिश और वारदातों का जाल जांच के अनुसार, यह गिरोह फरवरी 2024 से अगस्त 2026 के बीच सक्रिय था। इनका निशाना वे मालगाड़ियां होती थीं, जो लॉस एंजिल्स और लॉन्ग बीच बंदरगाहों से कीमती सामान लेकर निकलती थीं। इनमें महंगे स्नीकर्स, पावर टूल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सामान लदे होते थे।
चलती ट्रेन को रोककर लूट आरोपियों का तरीका बेहद शातिर था। गैंग के सदस्य चलती ट्रेन पर चढ़ जाते थे और इमरजेंसी ब्रेक सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर ट्रेन को बीच रास्ते में ही रोक देते थे। ट्रेन के रुकते ही वे पहले से तैयार वैन और ट्रकों में सामान लादकर फरार हो जाते थे। चोरी के इस माल को स्टैश हाउस में छुपाया जाता और फिर ब्लैक मार्केट में खपाया जाता था।
डिजिटल सबूत बने मुसीबत आरोपी अपनी हरकतों के बारे में इतने बेफिक्र थे कि वे चोरी की तस्वीरें और वीडियो आपस में ग्रुप चैट पर शेयर करते थे। इन्हीं डिजिटल सबूतों ने जांच एजेंसियों के लिए उनके खिलाफ ठोस केस बनाने में मदद की। 14 महीने की लंबी जांच के बाद, अधिकारियों ने पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है।
सजा का प्रावधान और कड़ी चेतावनी अटॉर्नी बिल एस्सायली ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन केवल चोरों को ही नहीं, बल्कि चोरी का सामान खरीदने वालों को भी बख्शेगा नहीं। गिरोह के 14 आरोपियों में 21 साल का एक मुख्य सरगना भी शामिल है।
दोषी पाए जाने पर साजिश के लिए 5 साल, चोरी के हर मामले में 10 साल तक की जेल हो सकती है। वहीं, रेलवे ऑपरेटरों के खिलाफ हिंसा का आरोप सिद्ध होने पर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। सभी आरोपियों को लॉस एंजिल्स की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया है।
This morning we arrested a train robbery crew.
— F.A. United States Attorney Bill Essayli (@USAttyEssayli) November 19, 2026
Nathan Daniel Angel, 21, of East Los Angeles, and 13 co-defendants have been federally charged with orchestrating a $22.5 million cargo theft conspiracy. The indictment alleges the crew burglarized at least 36 freight trains across… pic.twitter.com/LwqiteIhsP
फ्लाइट बनी कॉन्सर्ट स्टेज: सोनू निगम ने सह-यात्रियों के बीच बिखेरा सुरों का जादू
पेरू में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके, 6.7 की तीव्रता से थरथराई धरती
कल का मौसम: 15 राज्यों में बिगड़ेगा मिजाज, कहीं बर्फीली हवाएं तो कहीं चक्रवाती तूफान का अलर्ट
मंच पर माला का घमासान: हरीश रावत और यशपाल आर्य की खींचतान देख सिर पीट बैठीं कुमारी शैलजा
केएल राहुल का ऐतिहासिक कारनामा: SENA देशों में शतक ठोकने वाले बने पहले भारतीय ओपनर!
शुभमन गिल का DRS विवाद: मैदान पर भड़के कीवी खिलाड़ी, अंपायर से हुई तीखी बहस
बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन तक: IIT खड़गपुर की 75वीं सालगिरह पर बोले पीएम मोदी
हर हिंदू घर में हो लाइसेंसी बंदूक! टी. राजा सिंह के विवादित बयान से मचा सियासी घमासान
हमीरपुर बिजली विभाग में बवाल: महिला कर्मचारी ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, अश्लील हरकत का लगाया आरोप
बृहन्नला ब्रिगेड : बंगाल में ट्रांसजेंडरों को मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल