अमरावती नगर निगम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिवसेना (UBT) के नगरसेवक संजय गवहाले ने एक सरकारी अधिकारी पर हिंसक हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेता की गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है।
CCTV में कैद हुई पूरी करतूत घटना जोन-3 के सहायक आयुक्त नितिन बोबडे के कार्यालय की है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि गवहाले और बोबडे किसी काम को लेकर तीखी बहस कर रहे हैं। बहस के दौरान दोनों एक-दूसरे पर उंगली उठाकर चिल्ला रहे थे। तभी अचानक आपा खोते हुए गवहाले अपनी कुर्सी से उठे और मेज पर रखा फाइबर-प्लास्टिक का स्टैंड उठाकर बोबडे के सिर पर दे मारा।
विवाद की जड़ क्या है? सूत्रों के अनुसार, गवहाले अपने एक साथी के साथ सरकारी काम के सिलसिले में अधिकारी के कक्ष में पहुंचे थे। वहां बातचीत के दौरान मामला इतना बिगड़ा कि देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। हमला होते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारी मौके पर जमा हो गए।
आरोपों का दौर: जातिसूचक शब्द बनाम अभद्र भाषा सहायक आयुक्त नितिन बोबडे ने आरोप लगाया है कि हमला करने से पहले गवहाले ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की।
वहीं, दूसरी ओर आरोपी नगरसेवक संजय गवहाले ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका दावा है कि अधिकारी ने बैठक के दौरान उनके साथ बेहद अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद विवाद बढ़ा।
नगर निगम में भारी रोष इस घटना के बाद अमरावती नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि सच क्या है और दोषी पर क्या कार्रवाई की जाएगी।
🚨 Amravati Civic Row! AMC Assistant Commissioner Nitin Bobde alleges Shiv Sena (UBT) corporator Sanjay Gavhale & aides assaulted him inside his office—caught on CCTV. Gavhale denies the claim, alleging rude behavior by the officer.#Amravati #MaharashtraNews #ShivSenaUBT pic.twitter.com/eBuwQBwEMg
— Raita Meter (@raitameter) November 20, 2026
मुंबई के कुर्ला में कपल पर बर्बर हमला: 8 नाबालिग हिरासत में, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल
ड्रेसिंग रूम विवाद पर भावुक हुए सरफराज खान, बोले- मेरी पत्नी रो रही थी, किसी ने फोन नहीं उठाया
7 साल बाद कंगारू टीम में लौटा जायंट गेंदबाज, इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका
रेलवे स्टेशन पर पलक झपकते ही महिला का फोन पार, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो: व्यूज के लिए फर्जी छेड़छाड़ का दावा? महिला की हरकत पर मचा बवाल
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: नेपाल को 26 रनों पर रौंदा, टीम इंडिया की 306 रनों से ऐतिहासिक जीत
भारत को देखिए : ट्रंप ने अपने ही फेडरल रिजर्व के खिलाफ खोला मोर्चा, ब्याज दरों पर उठाए गंभीर सवाल
सलमान से बचने के लिए ऐश्वर्या ने रखी थी सिक्योरिटी: एक्स बॉडीगार्ड के खुलासे से मची हलचल
भारत को साइड प्लेयर बताने पर मचा सियासी घमासान, विदेश नीति पर राहुल गांधी और भाजपा आमने-सामने
पत्नी रो रही थी, पापा दुखी थे... : आरोपों के बीच गौतम गंभीर का वह फोन कॉल जिसने सरफराज खान को संभाला