इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम संकट में घिर गई है। टीम के दो उभरते हुए तेज गेंदबाज चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने शुक्रवार को पुष्टि की कि माहली बियर्डमैन और जेवियर बार्टलेट पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हाल ही में डेब्यू वनडे में 6 विकेट लेकर तहलका मचाने वाले बियर्डमैन के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। वहीं, जेवियर बार्टलेट को होबार्ट में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान घुटने में चोट लगी है। राहत की बात यह है कि बियर्डमैन के बिग बैश लीग तक फिट होने की उम्मीद है, जबकि बार्टलेट की चोट की अभी जांच की जा रही है।
इन दो खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद, चयनकर्ताओं ने सबको हैरान करते हुए 32 वर्षीय बिली स्टैनलेक को टीम में शामिल किया है। 6 फीट 8 इंच लंबे यह तेज गेंदबाज पूरे 7 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। स्टैनलेक ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच नवंबर 2019 में खेला था। वे खुद भी हाल ही में साइड स्ट्रेन से जूझ रहे थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी के बाद उन्हें यह मौका दिया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी काफी प्रयोगधर्मी दिख रही है। नाथन एलिस पहले ही चोट के कारण बाहर हैं, जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है। मिचेल स्टार्क इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, और ट्रैविस हेड व कैमरून ग्रीन जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में कप्तान मिचेल मार्श के लिए युवा गेंदबाजों को संभालना एक बड़ी चुनौती होगी।
मिचेल मार्श (कप्तान), निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, राइली मेरेडिथ, मिच ओवेन, लाचलान शॉ, बिली स्टैनलेक, हेनरी थॉर्नटन और एडम जाम्पा।
Nov 2019 - Billy Stanlake s last T20I appearance 😳
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 20, 2026
He has now been recalled to the Australia T20I squad to face England.
Mahli Beardman and Xavier Bartlett ruled out 🤕 pic.twitter.com/NN7oNHXdMQ
माँ को खोने का दर्द: भावुक हुए सीएम योगी, पैतृक गाँव में अंतिम दर्शन कर नम हुईं आँखे
बैलाडीला में कुदरत का कहर या इंसानी लापरवाही? लैंडस्लाइड से तबाह हुआ जंगल, कंपनी की चुप्पी पर उठे सवाल
बीच सड़क पर चिल्लाया अल्लाह हू अकबर , गिरफ्तार होने पर युवक ने दिया चौंकाने वाला तर्क
कर्ज चुका दूंगा, GDP 20% होगी : ट्रंप ने भारत की तारीफ कर फेडरल रिजर्व को घेरा
पेरू में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके, 6.7 की तीव्रता से थरथराई धरती
क्या रॉबर्ट पैटिनसन हैं अब तक के सबसे कायर जेम्स बॉन्ड? नोलन की टिप्पणी और टॉम हॉलैंड का समर्थन चर्चा में
मणिपुर में जहरीली शराब का तांडव: 11 की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, सीएम ने दिए जांच के आदेश
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खाकी की शर्मनाक करतूत: छठ मनाकर लौट रही महिला को जड़ा थप्पड़, धक्का देकर ट्रेन से गिराया
दिल्ली में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत, भारत मंडपम में बिखरे संस्कृति के रंग
मुंबई के पार्क में कपल पर जानलेवा हमला: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर 8 नाबालिगों ने बरसाए डंडे-चप्पल