भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान बल्लेबाज सरफराज खान ने उस विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसने उनके करियर और निजी जीवन को गहरे सदमे में डाल दिया था। पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद सरफराज पर ड्रेसिंग रूम की गोपनीय जानकारी लीक करने के गंभीर आरोप लगे थे।
फ्लाईट से उतरते ही शुरू हुआ आरोपों का दौर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के शो बैठ और बोल में भावुक होते हुए सरफराज ने बताया कि जब यह विवाद शुरू हुआ, तब वह चोट से उबरने के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब कर रहे थे। उन्होंने कहा, मैं फ्लाइट से उतरा ही था कि मुझे हर तरफ से फोन और मैसेज आने लगे। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ बातें हो रही थीं। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं किससे सफाई दूं।
पत्नी रो रही थी, अपनों ने फोन उठाना बंद कर दिया था सरफराज ने इस दौर को अपने जीवन का सबसे बुरा समय बताया। उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि उनके कई जान-पहचान वालों ने फोन उठाना बंद कर दिया था। सरफराज ने दर्द बयां करते हुए कहा, मेरी पत्नी रो रही थी, मेरे पिता मायूस थे। मैं हर संघर्ष के लिए तैयार था, लेकिन अपने परिवार को ऐसे देखना बहुत तकलीफदेह था। किसी ने कहा था कि अगर किसी का काम न बिगाड़ सको, तो उसका नाम खराब कर दो।
गौतम गंभीर ने निभाया बड़े भाई का फर्ज मुश्किल की इस घड़ी में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक मसीहा बनकर सामने आए। सरफराज ने खुलासा किया कि विवाद के दौरान गंभीर ने उन्हें खुद फोन किया। उन्होंने सरफराज से कहा, ये सब सिर्फ राजनीति है, इन बेकार की बातों में मत पड़ो और सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान दो।
पिता से की बात, दिए हौसले जब सरफराज ने गंभीर को बताया कि उनके घर का माहौल कैसा है, तो कोच ने तुरंत उनके पिता नौशाद खान को फोन लगाया। गंभीर ने उनके पिता को भरोसा दिलाया कि सरफराज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इन अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे कभी भी उनसे बात कर सकते हैं।
क्या था पूरा मामला? जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में मिली हार के बाद ऐसी खबरें उड़ी थीं कि ड्रेसिंग रूम की अंदरूनी बातें सरफराज ने मीडिया में लीक की हैं। हालांकि, इन आरोपों का आज तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सरफराज ने तर्क दिया कि अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया होता, तो बीसीसीआई उन्हें इंडिया-A और श्रीलंका दौरे के लिए कभी नहीं चुनता। फिलहाल, सरफराज घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और टीम इंडिया में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
DRESSING ROOM NEWS CONTROVERSY: GAMBHIR CALLED SARFARAZ PERSONALLY
— Sam (@cricsam02) November 20, 2026
️: After allegations that Sarfaraz Khan leaked dressing-room news, he was under a lot of stress. Gautam Gambhir personally called him and advised him not to get involved in unnecessary politics and to focus… pic.twitter.com/PeISMllB3T
मुंबई: पार्क में कपल पर 8 लड़कों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
राहुल गांधी पर रविंद्र चव्हाण का प्रहार: सत्ता की भूख में देश को बदनाम करना बंद करें
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज: कोटा-उदयपुर में बारिश के आसार, सीकर-चूरू में बढ़ेगी कंपकंपी
मौत से खिलवाड़: निर्माणाधीन इमारत की ऊंचाई पर उल्टा लटका युवक, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
समंदर में उड़ेगा भारत का पहला इलेक्ट्रिक जहाज: महाराष्ट्र में Candela P-12 का सफल परीक्षण
MPPSC 2027: अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया आधिकारिक कैलेंडर
बॉलीवुड पर मंडराया गैंगस्टर्स का साया, 90 के दशक जैसा खौफ; AICWA ने फडणवीस से मांगी सुरक्षा
अमरावती में पावर का नंगा नाच: शिवसेना (UBT) नेता ने नगर निगम अधिकारी के सिर पर दे मारा स्टैंड
मेटा ऑफिस में तोड़फोड़: भाजपा ने कांग्रेस को बताया गुंडों की पार्टी , राहुल गांधी पर साधा निशाना
मणिपुर का जहरीला जाम : संदिग्ध शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 125 अस्पताल में भर्ती