बॉलीवुड इन दिनों गहरे डर के साये में जी रहा है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है। धमकियों के बढ़ते सिलसिले ने न केवल बड़े सितारों को बल्कि कामगारों की सुरक्षा को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
AICWA की चिंता, खौफ में इंडस्ट्री ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। एसोसिएशन का कहना है कि मुंबई में एक बार फिर 90 के दशक जैसा गैंगस्टर्स का खौफ लौट आया है। इस दवाब के कारण शूटिंग की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिसका सीधा असर तकनीशियनों और कलाकारों की रोजी-रोटी पर पड़ रहा है।
सीएम को लिखा कड़ा पत्र AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इस पत्र की एक प्रति मुंबई पुलिस कमिश्नर को भी भेजी गई है। मांग की गई है कि मुंबई को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
अमिताभ-सैफ समेत कई सितारे निशाने पर गैंगस्टर्स ने केवल टाइगर श्रॉफ ही नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारों को भी खुलेआम धमकाया है। अपराधियों का दावा है कि उनके पास 200 शूटरों का नेटवर्क है, जो किसी भी वक्त हमला कर सकते हैं।
सुरक्षा को लेकर क्या हैं मांगें? एसोसिएशन ने प्रमुख रूप से इन सुरक्षा उपायों की मांग की है:
क्या अब सुरक्षित है बॉलीवुड? AICWA का साफ कहना है कि जब तक कलाकार बिना किसी डर के अपनी सामान्य जिंदगी और काम पर नहीं लौटेंगे, तब तक इंडस्ट्री का माहौल सामान्य नहीं होगा। फिलहाल, प्रशासन का अगला कदम ही यह तय करेगा कि बॉलीवुड गैंगस्टर्स के इस आतंक से कब तक राहत पा सकेगा।
🚨 BOLLYWOOD IS LIVING IN FEAR LIKE NEVER BEFORE. END THE GANGSTER TERROR IN MUMBAI! 🚨
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) November 20, 2026
AICWA demands enhanced security for Bollywood amid escalating gangster threats
All Indian Cine Workers Association (AICWA) President Suresh Shyamlal Gupta has written to Maharashtra Home… pic.twitter.com/a5Utbyn0gU
DPIFF अवॉर्ड्स 2026: धुरंधर का जलवा, रणवीर सिंह से लेकर समय रैना तक, देखें पूरी विनर्स लिस्ट
बॉलीवुड पर मंडराया गैंगस्टर्स का साया, 90 के दशक जैसा खौफ; AICWA ने फडणवीस से मांगी सुरक्षा
बिग बॉस के पर्दे के पीछे की अनसुनी कहानी: शाहरुख-करण जौहर से लेकर 5 करोड़ की फीस तक, टैलेंट मैनेजर का बड़ा खुलासा
बैलाडीला में कुदरत का कहर या इंसानी लापरवाही? लैंडस्लाइड से तबाह हुआ जंगल, कंपनी की चुप्पी पर उठे सवाल
IIT खड़गपुर के 75 साल: जहां स्वतंत्रता सेनानियों की जेल थी, वहां अब युवा गढ़ रहे नया भारत
माँ को खोने का दर्द: भावुक हुए सीएम योगी, पैतृक गाँव में अंतिम दर्शन कर नम हुईं आँखे
ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप: बारिश ने धुलवाया फाइनल, पाकिस्तान को ट्रॉफी थमाने पर मचा बवाल
ब्लाइंड एशिया कप विवाद: फाइनल रद्द, पाकिस्तान को मिली ट्रॉफी, भड़की भारतीय टीम
IIT खड़गपुर के 75 गौरवशाली वर्ष: पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, युवाओं को दिया विकसित भारत का संकल्प
दिल्ली चिड़ियाघर जाने का प्लान है? 21 और 22 नवंबर को न जाएं, जानें क्या है वजह