खड़गपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने अपनी स्थापना के 75 साल पूरे कर लिए हैं। इस प्लेटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संस्थान की इस ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित करते हुए एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।
75 वॉयस फॉर विकसित भारत का आगाज समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने 75 वॉयस फॉर विकसित भारत पहल के तहत संस्थान के 75 छात्रों के साथ सीधा संवाद किया। इस बातचीत का उद्देश्य भारत की विकास यात्रा और भविष्य के लक्ष्यों पर युवाओं के दृष्टिकोण को समझना था। पीएम मोदी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनके विचार ही भविष्य के भारत की नींव रखेंगे।
क्रांतिकारी भूमि से मिली प्रेरणा पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर की भौगोलिक स्थिति का जिक्र करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने याद दिलाया कि जिस स्थान पर आज आधुनिक तकनीक का यह मंदिर खड़ा है, वहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैंप हुआ करता था। प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा, यह मिट्टी आज भी उन स्वतंत्रता सेनानियों के संकल्पों और विचारों की गूंज से भरी हुई है, जिसने हमें आजादी का मार्ग दिखाया।
चुनौती को चुनौती देने का मंत्र युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी कार्यशैली का जिक्र किया। उन्होंने कहा, मेरे स्वभाव में ही चुनौती को चुनौती देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत चिप से लेकर शिप तक हर उत्पाद मेड इन इंडिया बनाएगा और इसमें IIT खड़गपुर के युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी।
अगले 25 साल: विकसित भारत का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने छात्रों के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह 1925-27 में स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी का संकल्प लिया था और 20 साल के भीतर उसे हासिल किया, ठीक उसी तरह अब हमें अगले 20-25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि जब IIT खड़गपुर अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाए, तो वह उत्सव एक विकसित भारत की धरती पर हो। पीएम मोदी का यह संबोधन छात्रों के लिए एक बड़े रोडमैप की तरह रहा, जो उन्हें तकनीकी प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित करता है।
*#WATCH | Kharagpur, West Bengal: Prime Minister Narendra Modi unveils a special commemorative coin marking 75 years of IIT Kharagpur.
— ANI (@ANI) November 21, 2026
(Source: DD News) pic.twitter.com/I53MJaUoJ4
ताजमहल-निजामुद्दीन जाने पर अड़े पाकिस्तानी मंत्री, भारत ने दिखाई सख्ती; जानें क्या है पूरा विवाद
DPIFF अवॉर्ड्स 2026: धुरंधर का जलवा, रणवीर सिंह से लेकर समय रैना तक, देखें पूरी विनर्स लिस्ट
NIFTEE 2027: फैशन डिजाइनिंग में करियर का मौका, 21 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन, जानिए कब तक करें आवेदन
बिग बॉस 20: क्या माही विज का सफर हुआ खत्म? काजी तौकीर के गेम पर मंडराया खतरा!
अश्लील इशारों का बदला: महिला कर्मचारी ने XEN को ऑफिस में जड़े 6 थप्पड़
क्या सिंधु जल संधि पर नरम पड़ा भारत? PAK मंत्री के दिल्ली दौरे के बीच MEA का दो-टूक जवाब
दिल्ली में पाक मंत्री का शायराना अंदाज: आतंकवाद पर चुप्पी, पर रिश्तों की उम्मीद
बोधगया में बनेगा महाराष्ट्र भवन : श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने मांगी 8-10 एकड़ जमीन
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खाकी की शर्मनाक करतूत: छठ मनाकर लौट रही महिला को जड़ा थप्पड़, धक्का देकर ट्रेन से गिराया
इंडोनेशिया में ट्रेन और मिनीबस की भीषण टक्कर: इंजन में लगी आग, चालक की मौत