वीकेंड का वार और सस्पेंस बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आज की रात काफी अहम है। सलमान खान आज घर के सदस्यों के खेल का लेखा-जोखा लेंगे। हालांकि, सलमान अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसके चलते शूटिंग देर से हो रही है। फिलहाल प्रोमो सामने नहीं आया है, लेकिन घर से बेघर होने वाले सदस्य को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज है।
माही विज का पत्ता साफ? रिपोर्ट्स की मानें तो माही विज का बिग बॉस के घर से सफर खत्म हो गया है। पिछले हफ्ते उन्हें सबसे कम वोट मिले थे, जिसके कारण उनकी एक लाइफ खत्म हो गई थी। अब इस हफ्ते भी कम वोट मिलने के कारण उनकी आखिरी लाइफ भी खत्म हो गई है। अगर शो में डबल एविक्शन होता है, तो मनीष गोएल के भी बाहर होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
काजी तौकीर के लिए बड़ा झटका पूर्व कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने माही के एविक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे काजी तौकीर का खेल सीधे तौर पर प्रभावित होगा। मनु के मुताबिक, माही घर के अंदर काजी को लगातार गाइड करती थीं और उन्हें उनकी गलतियों का अहसास दिलाती थीं। माही का जाना काजी के लिए एक बड़ा इमोशनल और गेमिंग नुकसान माना जा रहा है। मनु ने यह भी कहा कि माही के लिए फैमिली वीक तक रुकना न्यायपूर्ण होता।
सलमान लगाएंगे सबकी क्लास आज के एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाएंगे। चर्चा है कि उदिति सिंह को मनीष को दी गई रैंकिंग को लेकर सवालों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, यंग डीएसए स्काउट ओपी को लव को उकसाने के लिए फटकार लग सकती है। इसके अलावा कनिका मान की दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी और काजी से मनीष को परेशान करने को लेकर भी तीखे सवाल पूछे जा सकते हैं।
कौन है खतरे में? इस हफ्ते कैप्टन उदिति सिंह को छोड़कर घर के बाकी सभी 10 सदस्य नॉमिनेटेड हैं। इनमें कनिका, लव, माही, गुल्लू, आम्रपाली, काजी, अरिश्फा, मनीष और यंग शामिल हैं। आज रात वीकेंड का वार के प्रसारण के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि घर से किसका पत्ता कटा है और क्या दर्शकों को वाकई डबल एविक्शन का झटका मिलने वाला है।
Mahi Vij Has Been Evicted From The #BB20 House
— Mนgђaℓ ➳Ä多 (@MrSuffuHun) November 20, 2026
Manu Said : #QaziTouqeer Ka Nuqsaan Hai Mahi Ke Jaane Se…#BiggBoss20 pic.twitter.com/uBNhkxvD3A
बैलाडीला में कुदरत का कहर या इंसानी लापरवाही? लैंडस्लाइड से तबाह हुआ जंगल, कंपनी की चुप्पी पर उठे सवाल
पत्नी रो रही थी, पापा दुखी थे... : आरोपों के बीच गौतम गंभीर का वह फोन कॉल जिसने सरफराज खान को संभाला
शुभमन गिल चूके शतक, धोनी-कोहली वाली अनचाही लिस्ट में जुड़े!
मणिपुर में जहरीली शराब का तांडव: 11 की मौत, 181 अस्पताल में भर्ती; मची हड़कंप
सत्ता की भूख में देश को बदनाम न करें : राहुल गांधी पर रविंद्र चव्हाण का तीखा प्रहार
ब्लाइंड एशिया कप विवाद: फाइनल रद्द, पाकिस्तान को मिली ट्रॉफी, भड़की भारतीय टीम
बॉलीवुड पर मंडराया गैंगस्टर्स का साया, 90 के दशक जैसा खौफ; AICWA ने फडणवीस से मांगी सुरक्षा
मेटा दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का धावा: 7 दिन का अल्टीमेटम, वरना भारत में कारोबार मुश्किल
भूतिया कार या सॉफ्टवेयर का खेल? बेसमेंट में पूरी रात बिना ड्राइवर खुद ही पार्क होती रहीं गाड़ियाँ
मंत्री के घर के बाहर धधकी आग, पेट्रोल बम के दावों पर मचा हड़कंप; पुलिस ने खोली पोल