बांग्लादेश के सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर का आवास शुक्रवार तड़के आग की लपटों से घिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया कि मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। हालांकि, पुलिस की जांच ने अब इस पूरे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
क्या हुआ था उस रात? पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच की है। मंत्री के आवास की गली के मुख्य द्वार के पास अज्ञात लोगों ने कुछ प्लास्टिक और पॉलीथीन जैसी ज्वलनशील सामग्री में आग लगा दी थी। आग की लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन घर की मुख्य संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
वायरल वीडियो बनाम पुलिस का दावा सोशल मीडिया पर आग का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें गेट के पास उठती लपटें और दीवार पर कालिख दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा था कि यह एक सुनियोजित पेट्रोल बम हमला है। लेकिन सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इसे महज एक छोटी घटना बताया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हमले में किसी भी तरह के बम या विस्फोटक का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
कोई हताहत नहीं, सुरक्षा व्यवस्था सख्त राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और न ही किसी संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ है। सिलहट दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई औपचारिक कॉल या शिकायत नहीं मिली थी।
सीसीटीवी से हो रही पहचान फिलहाल प्रशासन ने मंत्री के आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की विशेष टीमें घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किसने और किस मकसद से यह दहशत फैलाने की कोशिश की।
Petrol bomb attack at Bangladesh State Minister for Foreign Affairs Humayun Kabir s house in Sylhet early on Friday. pic.twitter.com/WT17QhdgfO
— Deep Halder (@deepscribble) November 20, 2026
MPPSC 2027: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा
ताजमहल-निजामुद्दीन जाने पर अड़े पाकिस्तानी मंत्री, भारत ने दिखाई सख्ती; जानें क्या है पूरा विवाद
ब्लाइंड एशिया कप विवाद: फाइनल रद्द, पाकिस्तान को मिली ट्रॉफी, भड़की भारतीय टीम
मां की अंतिम विदाई: नम आंखों से CM योगी ने दी अंतिम विदाई, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
ट्रंप का भारत मॉडल पर दांव: अमेरिकी फेडरल रिजर्व को निशाने पर लिया
बिना फाइनल खेले पाकिस्तान को मिला ब्लाइंड एशिया कप का ताज, भड़की भारतीय टीम ने किया बहिष्कार
मेटा दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का धावा: 7 दिन का अल्टीमेटम, वरना भारत में कारोबार मुश्किल
जहरीली शराब का काल: आखिर शरीर में कैसे जहर बन जाता है मेथनॉल?
भूतिया कार या सॉफ्टवेयर का खेल? बेसमेंट में पूरी रात बिना ड्राइवर खुद ही पार्क होती रहीं गाड़ियाँ
सलमान से बचने के लिए ऐश्वर्या ने रखी थी सिक्योरिटी: एक्स बॉडीगार्ड के खुलासे से मची हलचल