ढाका में बारिश बनी विलेन मेंस ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ढाका में खेला जाना था। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण हालात इतने खराब हो गए कि टॉस तक नहीं हो सका। मैच न खेल पाने की स्थिति में आयोजकों ने नेट रन रेट (NRR) के आधार पर पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया।
भारतीय टीम का कड़ा विरोध फैसले से नाराज भारतीय टीम ने ट्रॉफी सेरेमनी का बहिष्कार कर दिया। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) के सचिव शैलेंद्र यादव ने साफ कर दिया है कि जब तक इस पूरे मामले का निष्पक्ष समाधान नहीं निकलता, भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ भविष्य में कोई मैच नहीं खेलेगी।
तकनीकी समिति के फैसले को पलटा गया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (WBCC) की तकनीकी समिति ने पहले भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता बनाने पर सहमति जताई थी। हालांकि, समिति के इस फैसले को WBCC के अध्यक्ष और पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सुल्तान शाह ने कथित तौर पर पलट दिया। आरोप है कि उन्होंने मैच रेफरी को निर्देश देकर पाकिस्तान को विजेता घोषित करवाया।
नियमों पर उठे गंभीर सवाल भारतीय अधिकारियों ने इस फैसले को गलत ठहराते हुए कहा कि फाइनल जैसे बड़े मैचों के लिए नेट रन रेट का नियम लागू नहीं होता। उन्होंने रिजर्व डे न होने पर भी सवाल उठाए। एक अधिकारी ने कहा, फाइनल के लिए या तो रिजर्व डे होता है या फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाता है। नेट रन रेट केवल क्वालीफायर स्टेज के लिए होता है, फाइनल के लिए नहीं।
पाकिस्तान का विवादित सेलिब्रेशन ट्रॉफी मिलने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खिलाड़ी प्लेन गिराने का इशारा करते नजर आ रहे हैं। यह वही विवादित सेलिब्रेशन है, जिसे पहले भी पाकिस्तान के खिलाड़ी दोहराते रहे हैं। इस हरकत की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है और इसे खेल भावना के विपरीत बताया जा रहा है।
The trophy was awarded to Pakistan without the final being played.
— Cricket Association for the Blind in India (CABI) (@blind_cricket) November 20, 2026
WBCC President and Pakistan Blind Cricket Council President Sultan Shah overruled the WBCC Technical Committee’s decision to declare joint winners, forcing the match referee to announce the same decision. pic.twitter.com/XHoRsSo48D
मणिपुर शराब त्रासदी: जहरीली शराब का कहर, 16 की मौत और 370 से ज्यादा जिंदगी-मौत के बीच
मौत से खिलवाड़: निर्माणाधीन इमारत की ऊंचाई पर उल्टा लटका युवक, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
IIT खड़गपुर के 75 साल: जहां स्वतंत्रता सेनानियों की जेल थी, वहां अब युवा गढ़ रहे नया भारत
पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों से मिले अनिल कपूर; कला, AI और नेपोलियन के दौर पर हुई खास चर्चा
काव्या मारन की शादी का जश्न: क्या कर्मचारियों को सच में मिलीं सोने की अंगूठियां?
कांचीपुरम में दर्दनाक सड़क हादसा: वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत
भारत पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री ने PM मोदी के सामने कह दी बड़ी बात, क्या बदलने वाले हैं दोनों देशों के रिश्ते?
मां की विदाई में छलके सीएम योगी के आंसू, हरिद्वार में आज अंतिम संस्कार
मणिपुर में जहरीली शराब का कहर: 15 लोगों की मौत, 181 अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप
मुंबई के कुर्ला में कपल पर बर्बर हमला: 8 नाबालिग हिरासत में, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल