कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति पर उठाए गए सवालों पर महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कड़ा पलटवार किया है। चव्हाण ने तस्वीरों के जरिए 2014 से पहले और 2014 के बाद के भारत का अंतर स्पष्ट करते हुए राहुल गांधी को घेरा है।
राहुल गांधी ने हाल ही में विश्व के शीर्ष नेताओं की एक तस्वीर का हवाला देते हुए भारत की वैश्विक भूमिका पर सवालिया निशान लगाए थे। इसके जवाब में रविंद्र चव्हाण ने दो ऐतिहासिक तस्वीरें साझा कीं।
पहली तस्वीर 2011 में फ्रांस में हुए G20 शिखर सम्मेलन की है, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अंतिम पंक्ति में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, 2024 के रियो डी जेनेरियो शिखर सम्मेलन की तस्वीर है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेताओं के बीच केंद्र में नजर आ रहे हैं।
रविंद्र चव्हाण ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता की हवस ने राहुल गांधी की सोचने-समझने की शक्ति कम कर दी है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, जब भूख बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो आगे कुछ दिखाई नहीं देता। राहुल गांधी की आज यही स्थिति हो गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन इसके लिए देश की छवि को नुकसान पहुंचाना गलत है। चव्हाण ने दो टूक शब्दों में कहा कि कोई भी सच्चा भारतीय अपने देश की बदनामी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
चव्हाण ने जोर देकर कहा कि 2014 के बाद भारत की कूटनीतिक धमक बढ़ी है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी कि वे अपनी राजनीति को देशहित से ऊपर न रखें।
भाजपा नेता के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के समर्थक इस तस्वीर बनाम हकीकत की बहस में आमने-सामने हैं।
दूध का दूध, पानी का पानी
— Ravindra Chavan (@RaviDadaChavan) November 20, 2026
पण....
इतका सुस्पष्ट बदलही काँग्रेसचे शहजादे राहुल गांधी यांना दिसेना !
कारण...
भूक सहन होईनाशी झाली की आपल्याला त्यापुढे काहीही दिसेनासं होतं. सत्तेच्या भुकेपुढे राहुलजींचीही हीच अवस्था झालीय. पण राहुलजी, या भुकेपोटी जर भारताची बदनामी करत सुटाल,… pic.twitter.com/F9nxaO8eMj
राजस्थान पंचायत चुनाव: सत्ता के डबल इंजन को ग्रामीणों ने दी मात, कांग्रेस का परचम और BJP की करारी हार
8 दिसंबर को धमाका करेगा Nothing: AI की दुनिया में कंपनी का पहला कदम
पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों से मिले अनिल कपूर; कला, AI और नेपोलियन के दौर पर हुई खास चर्चा
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन ने एक-दूसरे के बाल खींचे, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
बिग बॉस के पर्दे के पीछे की अनसुनी कहानी: शाहरुख-करण जौहर से लेकर 5 करोड़ की फीस तक, टैलेंट मैनेजर का बड़ा खुलासा
सिर्फ AI के भरोसे नहीं चल सकती दुनिया : सत्य नडेला ने दी बड़ी चेतावनी
3 करोड़ की लग्जरी कार और सोने की बौछार: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दामाद को मिले ये शाही तोहफे
इटली में महाहड़ताल : सड़कों पर उतरे लाखों मजदूर और छात्र, सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल
सलमान से बचने के लिए रखा था : ऐश्वर्या राय के एक्स बॉडीगार्ड ने सालों बाद खोले खौफनाक राज
मणिपुर में जहरीली शराब का कहर: 15 लोगों की मौत, 181 अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप