बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 20 नवंबर को पटना में हुए तिलक समारोह में अनंत सिंह ने अपने दामाद ऋषिकेश पर दिल खोलकर तोहफों की बरसात की।
3 करोड़ की लैंड़ रोवर डिफेंडर तिलक समारोह का मुख्य आकर्षण वह लग्जरी कार रही जो अनंत सिंह ने अपने दामाद को उपहार में दी। सफेद रंग की लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह गाड़ी समारोह में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी रही।
सोने के आभूषणों का तोहफा केवल कार ही नहीं, बल्कि अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव ने भी अपने होने वाले जीजा (ऋषिकेश) को कीमती तोहफे दिए। अभिनव ने ऋषिकेश को 100 ग्राम की भारी-भरकम सोने की चेन और 80 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट भेंट किया।
100 गाड़ियों का काफिला और भव्य आयोजन पटना के दानापुर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित इस भव्य तिलक समारोह में अनंत सिंह अपने पैतृक गांव नदवां से करीब 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेहमानों के लिए वहां 33 अलग-अलग फूड स्टॉल लगाए गए थे।
मशहूर कलाकारों की महफिल समारोह में मनोरंजन का खास इंतजाम किया गया था। भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर गायक गुंजन सिंह, शिल्पी राज, मोनू अलबेला और धर्मेंद्र भारती जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
25 नवंबर को होगी शाही शादी शिवांगी सिंह और ऋषिकेश की शादी 25 नवंबर को तय है। तैयारियां इतनी बड़े स्तर पर हैं कि इसे बिहार की सबसे चर्चित शादियों में से एक माना जा रहा है। वहीं, परिवार में एक और चर्चा है कि विधायक के छोटे बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की बीएमडब्ल्यू (BMW) कार भी खरीदी गई है।
*VIDEO | Barh, Bihar: Preparations underway for the wedding of Mokama MLA Anant Singh s daughter in Nadwan village. Manoj Kumar, nephew of Anant Singh, says, India has never witnessed a wedding of this scale. #AnantSingh #Mokama #BiharNews
— Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/1cXZhDFuiz
IIT खड़गपुर के 75 गौरवशाली वर्ष: पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, युवाओं को दिया विकसित भारत का संकल्प
मां के समान कोई छाया नहीं : अंतिम संस्कार के दौरान भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, छलके आंसू
संसद में उड़ाया मजाक, पूछा- ये कैसा प्रधानमंत्री है? : IIT खड़गपुर में PM मोदी ने याद किया पुराना संघर्ष
नवी मुंबई एयरपोर्ट की ऐतिहासिक उड़ान: एक दिन में 200 से अधिक विमानों का परिचालन
कर्ज चुका दूंगा, GDP 20% होगी : ट्रंप ने भारत की तारीफ कर फेडरल रिजर्व को घेरा
चक्रवाती तूफान अकवान का कहर: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड
मां की देह से उठते ही टूट गए कठोर योगी! अंतिम विदाई का यह दृश्य देख नम हो गईं सबकी आंखें
बिग बॉस 20: क्या माही विज का सफर हुआ खत्म? काजी तौकीर के गेम पर मंडराया खतरा!
MPPSC 2027: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ देखने से पहले हो जाएं तैयार: बिना कन्फ्यूजन मूवी समझनी है, तो अभी देखें ये 15 फिल्में