देश भर में मौसम ने करवट ले ली है। चक्रवाती तूफान अकवान के कमजोर पड़ने के बावजूद इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है। उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहे इस सिस्टम के कारण देश के 18 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली-NCR: कोहरे की चादर और बढ़ती सर्दी दिल्ली-NCR में अब ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। 23 नवंबर के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा।
बिहार-झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी अकवान का सबसे ज्यादा असर पूर्वी भारत में दिख रहा है। बिहार के कई हिस्सों में 21 और 22 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के लोगों को आंधी और बिजली गिरने के प्रति अलर्ट रहने की सलाह दी है।
यूपी से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक अलर्ट उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 21 नवंबर को छिटपुट बारिश के आसार हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। वहीं, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण भारत में बारिश का दौर मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती सिस्टम के असर से 21 से 26 नवंबर के बीच दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश जारी रहेगी। इसमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई क्षेत्र शामिल हैं।
क्या है अकवान की स्थिति? मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि चक्रवाती तूफान अकवान अब कमजोर होकर एक वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो चुका है। यह सिस्टम अब धीरे-धीरे और कमजोर हो रहा है, जिससे ओडिशा में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। हालांकि, इसके अवशेषों के चलते अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा।
The #Depression (Remnant of Severe Cyclonic Storm “#Akvan”) over south coastal Odisha moved northwards and #weakened into a #Well_Marked_Low_Pressure Area over Central #Odisha at 2330 hours IST of yesterday, the 20th #November, 2026. It is likely to move nearly northwards over Odisha and weaken further into a #Low_Pressure_Area during next 06 hours. This is last update in association with this system. However, regular bulletins shall continue in association with this system from #National_Weather_Forecasting_Centre and respective #Meteorological_Centres.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 20, 2026
इंडोनेशिया में ट्रेन और मिनीबस की भीषण टक्कर: इंजन में लगी आग, चालक की मौत
FBI के निशाने पर गोल्डी बराड़: मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पकड़वाने पर मिलेंगे 9 करोड़
गोरखपुर PDA रथयात्रा हादसा: JCB चालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मणिपुर में जहरीली शराब का कहर: 11 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
चक्रवात अकवान का असर: 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा-बंगाल में बाढ़ का खतरा
नीतीश सेतु का नामकरण: भावुक हुए निशांत कुमार, पिता के 20 वर्षों के तप को बताया बिहार की प्रगति का आधार
नीतीश कुमार की पीठ में छुरा घोपा, अब सम्मान का ढोंग क्यों? : पप्पू यादव का सरकार पर तीखा हमला
ड्रेसिंग रूम लीक विवाद: सरफराज खान ने तोड़ी चुप्पी, गौतम गंभीर के कॉल पर किया बड़ा खुलासा
मुंबई: फीनिक्स मॉल के पास युवक-युवती पर हमला, BJP नेता ने बताया मुस्लिम गुंडागर्दी
क्या सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल करने जा रहे हैं शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबरों का सच