इंफाल: मणिपुर का चंदेल जिला इस समय एक बड़ी त्रासदी से जूझ रहा है। संदिग्ध नकली या जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं, 180 से अधिक लोग गंभीर हालत में इंफाल के दो अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल ताजा आंकड़ों के अनुसार, इंफाल के शिजा अस्पताल में 140 से अधिक और बाबिना अस्पताल में 41 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। बीते 48 घंटों में चंदेल के चकपीकारोंग इलाके से ये चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री युमनम खेमचंद सिंह ने खुद अस्पतालों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सुगनू से हुई थी शराब की खरीद जांच में सामने आया है कि यह जहरीली शराब चंदेल में नहीं, बल्कि काकचिंग जिले के सुगनू से खरीदी गई थी। पुलिस ने अब तक 8 मृतकों की पहचान कर ली है, जिनमें से अधिकांश स्थानीय ग्रामीण हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि इन मौतों में से पांच मामले सुगनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
प्रशासन की सख्त एडवाइजरी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चंदेल प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अगली सूचना तक संदिग्ध स्रोतों से बनी शराब न पीने की सख्त चेतावनी दी गई है। साथ ही, धुंधली दृष्टि, पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ या चक्कर आने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।
दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों को बख्शने का वादा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार इस मामले की गहन जांच कराएगी। फिलहाल, पुलिस प्रशासन मिलावटी शराब के निर्माण और वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए छापेमारी कर रहा है।
Chief Minister Shri Yumnam Khemchand Singh today visited Shija Hospitals and Research Institute, Imphal West district, and Babina Hospital, Imphal East district and enquired about the health conditions of persons undergoing medical treatment following the consumption of adulterated liquor. During the visits, the Chief Minister interacted with the doctors and hospital authorities and took stock of the medical treatment being provided to the patients. The Chief Minister further assured that the State government would extend support to those undergoing medical treatment in hospitalsand wished them a speedy recovery.
— CMO MANIPUR (@CMO_MANIPUR_) November 20, 2026
पेरू में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके, 6.7 की तीव्रता से थरथराई धरती
कर्ज चुका दूंगा, GDP 20% होगी : ट्रंप ने भारत की तारीफ कर फेडरल रिजर्व को घेरा
आसमान में गरजेंगे भारतीय वायु सेना के चीते , नागपुर में शुरू हुआ एयर फेस्ट 2026
मणिपुर का जहरीला जाम : संदिग्ध शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 125 अस्पताल में भर्ती
मेटा ऑफिस में बवाल: यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, अकाउंट सस्पेंशन पर छिड़ी जंग
शाहरुख खान की किंग से टकराने को तैयार नहीं सलमान खान, बोले- मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा
चक्रवाती तूफान अकवान का कहर: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड
भारत का नेपाल पर बवंडर अटैक: 306 रनों से मिली ऐतिहासिक जीत, महज 26 रन पर ढेर हुए विरोधी
ब्लाइंड एशिया कप विवाद: फाइनल रद्द, पाकिस्तान को मिली ट्रॉफी, भड़की भारतीय टीम
ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने के आरोपों पर सरफराज खान का बड़ा खुलासा, गंभीर के फोन कॉल पर कही ये बात